अपडेटेड 7 December 2025 at 09:40 IST

सपनों के घर में शिफ्ट हुईं Devoleena Bhattacharjee, पति शाहनवाज संग की गृह प्रवेश की पूजा, सिर पर कलश रखकर की एंट्री

Devoleena Bhattacharjee: टीवी एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी अपने पति शाहनवाज शेख और बेटे जॉय के साथ नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं। उन्होंने फैंस को अब अपने नए घर में गृह प्रवेश करने की झलक दिखाई है।

Follow :  
×

Share


1/6

‘साथ निभाना साथिया’ की ‘गोपी बहू’ उर्फ देवोलीना भट्टाचार्जी ने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना खरीदा है। एक्ट्रेस हाल ही में धूमधाम से अपने नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं।

Image: @devoleena/instagram
2/6

देवोलीना भट्टाचार्जी ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये खुशखबरी दी। साथ ही, उन्होंने गृह प्रवेश पूजा की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं।

Image: @devoleena/instagram
Advertisement
3/6

कभी देवोलीना हवन करती दिख रही हैं, तो कभी अपने नए घर के नए किचन में दूध उबाल रही हैं। एक्ट्रेस ने सिर पर कलश रखते हुए अपने नए घर में प्रवेश किया है।

Image: @devoleena/instagram
4/6

देवोलीना भट्टाचार्जी के साथ उनके पति शाहनवाज शेख और बेटा जॉय भी इस पूजा में शामिल हुए थे। एक्ट्रेस ने कैप्शन के जरिए बताया कि अपना घर लेना उनका सपना था।

Image: @devoleena/instagram
Advertisement
5/6

देवोलीना ने लिखा- ‘कुछ सपनों को पूरा करने में समय, साहस और बहुत सारा भरोसा लगता है। आज अपने सपनों के घर में खड़े होकर, मैं हर तरह का इमोशन महसूस कर रही हूं’।

Image: @devoleena/instagram
6/6

देवोलीना ने आगे लिखा- ‘उस सफर, सीख और आशीर्वाद के लिए आभारी हूं जो हमें यहां तक लाए हैं’। फैंस अब एक्ट्रेस को नए घर के लिए बधाई दे रहे हैं। 

Image: @devoleena/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 December 2025 at 09:40 IST