अपडेटेड 1 October 2025 at 12:42 IST

सिर पर दुपट्टा, मांग में सिंदूर... दुर्गा पूजा में छाईं Priyanka Chopra, फैंस बोले- विदेश जाकर नहीं भूली संस्कार

Priyanka Chopra at Durga Puja Celebration: 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इस वक्त भारत में हैं। प्रियंका ने मुंबई में दुर्गा पूजा पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन किए। इस दौरान उनका सादगी भरा अंदाज देखने को मिला, जो फैंस को खूब भा रहा है।

Follow :  
×

Share


1/8

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा आए दिन लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं। इन दिनों 'देसी गर्ल' भारत आई हुई हैं। हाल ही में वो मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। 
 

Image: Instagram
2/8

इसके बाद मुंबई में प्रियंका मुखर्जी परिवार की तरफ से हर साल आयोजित दुर्गा पूजा के सेलिब्रेशन में शामिल हुईं। एक्ट्रेस ने मां दुर्गा के दर्शन किए। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/8

प्रियंका को तनीषा मुखर्जी और अयान मुखर्जी से मुलाकात करते देखा गया। उन्होंने दोनों के साथ फोटोज भी क्लिक कराई। 
 

Image: Instagram
4/8

दुर्गा पूजा पंडाल में प्रियंका का देसी और सिंपल लुक फिर छा गया। इस दौरान एक्ट्रेस बेहद ही सादगी भरे अंदाज में नजर आई। 


 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

प्रियंका नीले रंग का पारंपरिक सूट पहने नजर आई, जिसमें चांदी की बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। वो मांग में सिंदूर और माथे पर टीका लगाए भी दिखीं। 
 

Image: Instagram
6/8

प्रियंका चोपड़ा ने देवी मां की पूजा की। वो सिर पर दुपट्टा ओढ़कर बैठीं। ये देख फैंस कहने लगे कि प्रियंका भले ही विदेश में रह रही हों, लेकिन वो अपने संस्कार भूली नहीं। 


 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

प्रियंका का दुर्गा पूजा लुक लाइमलाइट में आ गया है। एक्ट्रेस खुद सुर्खियां बटोर रही हैं। फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। 
 

Image: Instagram
8/8

एक यूजर ने लिखा, "मेरी देसी गर्ल।" दूसरे ने कहा, "रियल क्वीन है।" एक और यूजर ने कहा, "प्रियंका हमेशा अपनी जड़ों से जुड़ी हुई हैं। देखकर अच्छा लगता है।"
 

Image: Priyanka Chopra/Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 1 October 2025 at 12:42 IST