अपडेटेड 10 September 2025 at 12:32 IST
दीपिका पादुकोण ने बेटी के पहले बर्थडे पर दिया प्यारा सरप्राइज, फैंस को दिखाई झलक, दिल जीत लेगा पापा रणवीर का कमेंट
Deepika Padukone-Ranveer Singh Daughter: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लाडली बेटी दुआ पादुकोण सिंह एक साल की हो गई हैं। कपल ने 8 सितंबर को अपनी बेटी का पहला बर्थडे सेलिब्रेट किया है।
ऐसा लग रहा है जैसे कल की ही बात हो जब दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर नन्ही परी का जन्म हुआ था। अब उनकी बेटी एक साल की हो गई है।
Image: Instagramदीपिका और रणवीर ने बड़े ही प्यारे अंदाज में बेटी दुआ पादुकोण सिंह का पहला बर्थडे मनाया है। एक्ट्रेस ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए दुआ को एक सरप्राइज भी दिया।
Image: Deepika Padukone/InstagramAdvertisement
अब दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फैंस को झलक दिखाई है कि उन्होंने दुआ के लिए उसके पहले बर्थडे पर क्या तैयारी की थी। दरअसल, एक्ट्रेस ने बेटी के लिए केक बनाया था।
Image: Xदीपिका ने अपने हाथ से बनाए चॉकलेट केक की फोटो शेयर की है जिसके ऊपर एक मोमबत्ती भी लगी है। इसके साथ एक्ट्रेस लिखती हैं- 'मेरी लव लैंग्वेज। अपनी बेटी के पहले बर्थडे पर केक बनाना'।
Advertisement
जहां फैंस इस फोटो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं, वहीं वो रणवीर सिंह का कमेंट था जिसने सारी लाइमलाइट चुरा ली। उन्होंने दीपिका के लिए लिखा- बेस्ट मम्मा।
Image: instagramफैंस अब दीपिका और रणवीर से अपनी बेटी की फोटो शेयर करने की रिक्वेस्ट कर रहे हैं। कुछ दिनों पहले दीपिका और दुआ का एक वीडियो वायरल हो गया था जिसमें फैंस को स्टार किड की झलक देखने को मिली थी।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 10 September 2025 at 12:32 IST