‘अरे मेरे दोस्त…’; तो दीपिका ने नहीं किया पति रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 को इग्नोर? ट्रोलिंग पर दिया मजेदार जवाब

Deepika Padukone on Dhurandhar 2: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ के रिलीज होते ही उनकी पत्नी दीपिका पादुकोण भी सुर्खियों में आ गईं। फिल्म को लेकर पोस्ट न करने पर वो ट्रोल हो रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

जहां पूरी दुनिया ‘धुरंधर द रिवेंज’ की तारीफ करती नहीं थक रही है, वहीं दीपिका ने फिल्म के लिए एक पोस्ट भी नहीं किया है जिसे लेकर वो जमकर ट्रोल हो रही हैं। अब एक्ट्रेस ने इसपर चुप्पी तोड़ दी है।

Image: instagram
2/6

दीपिका पादुकोण ने एक कमेंट के जरिए ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट पर रिएक्ट किया था जिसमें उनके ‘धुरंधर 2’ की स्क्रीनिंग में शामिल न होने की बात लिखी थी।

Image: instagram
Advertisement
3/6

उस पोस्ट में लिखा था- "क्या दीपिका की चुप्पी कोई संदेश देने के लिए थी या इंटरनेट पर लोग सेलेब्रिटी की सोशल मीडिया चुप्पी को बेवजह बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर रहे हैं?"

Image: instagram
4/6

इसपर दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया- "मेरे दोस्त, बाद वाला सही बोला। मैंने फिल्म ‘धुरंधर 2’ आप सभी से बहुत पहले देख ली थी। अब मजाक किसपर है?"

Image: instagram
Advertisement
5/6

दीपिका के कमेंट पर अब रिएक्शन की बाढ़ सी आ गई। किसी ने लिखा कि यामी गौतम ने भी ‘धुरंधर 2’ पहले देख ली थी, फिर भी वो पोस्ट कर रहीं, जबकि किसी ने लिखा कि लोग भूल गए कि दीपिका-रणवीर एक घर में रहते हैं।

Image: instagram
6/6

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ कहर बरपा रही है। जहां भारत में इसने 1033.37 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, वहीं वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन करीब 1637.21 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 April 2026 at 10:04 IST