अपडेटेड 15 September 2025 at 10:51 IST
दीपिका पादुकोण को इस महंगी गाड़ी में डेट पर ले गए रणवीर, बेटी दुआ के बर्थडे के बाद जमकर की पार्टी; तस्वीरों से नजरें नहीं हटा पाएंगे आप
Deepika Padukone Ranveer Singh Dinner Date: बीते दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया है। दुआ का बर्थडे मनाने के बाद कपल डिनर डेट पर के लिए निकले, जिसकी फोटोज अब वायरल हो रही हैं। दोनों लोग लग्जरी SUV में रोमांटिक ड्राइव से लेकर रेस्टोरेंट में खूब मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं। कपल की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाने के बाद रणवीर और दीपिका मुंबई के एक थाई रेस्टोरेंट में डिनर डेट पर पहुंचे। कपल ने नई लग्जरी इलेक्ट्रिक SUV में कैजुअल ड्राइविंग एंजॉय की।
Image: Republicकपल ने मिशेलिन स्टार शेफ गरिमा अरोड़ा और रियाज अमलानी के मॉर्डन थाई रेस्टोरेंट बैंग मुंबई में डिनर किया। इस दौरान उन्होंने दोनों शेफ्स के साथ भी फोटो खिंचवाईं।
Advertisement
पति के साथ डिनर डेट पर दीपिका ने ब्लैक टॉप में काफी सुंदर लग रही थीं। साथ में रणवीर ने सफेद शर्ट पहनी हुई थी। दोनों साथ में काफी स्मार्ट लग रहे थे।
Image: Instagramरणवीर और दीपिका ने 8 सितंबर को अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन मनाया। इस मौके पर एक्ट्रेस ने खुद से ही बेटी के लिए चॉकलेट केक बनाया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
Advertisement
दीपिका ने केक बनते हुए फोटो शेयर की थी तो रणवीर ने उसपर प्यारा सा कमेंट कर लिखा था, 'बेस्ट मम्मा'। फैंस को एक्टर का ये कमेंट काफी पसंद आया था।
Image: Instagramवर्कफ्रंट की बात करें तो रणवीर सिंह जल्द ही फिल्म धुरंधर में नजर आएंगे। यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी। इसके साथ वह डॉन 3 में भी दिखाई देंगे।
Image: InstagramAdvertisement
दीपिका पादुकोण की बात करें तो वह भी हाल ही में सिंघम अगेन में दिखाई दी थीं। अगली बार वह अल्लू अर्जुन के साथ AA22xA6 में नजर आएंगी।
Image: InstagramPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 15 September 2025 at 10:51 IST