अपडेटेड 19 October 2025 at 08:31 IST
मां बनने के बाद दीपिका पादुकोण ने किया ये बड़ा बदलाव, इंस्टाग्राम पर दिखाई झलक, वायरल हो रही फोटो
Deepika Padukone: बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण इन दिनों अपने मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। उनकी बेटी दुआ एक साल की हो गई है। अब एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक बड़ा चेंज किया है जिसका उनकी बेटी से कनेक्शन है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर 8 सितंबर 2024 को नन्ही परी का जन्म हुआ था जिसका नाम कपल ने दुआ पादुकोण सिंह रखा है।
Image: Republicबेटी के जन्म के बाद से कपल फूला नहीं समा रहा है। दीपिका पादुकोण ने अपना पूरा रुटीन ही बदल दिया है। शूटिंग भी वो बेटी के टाइम के हिसाब से करती हैं।
Image: InstagramAdvertisement
दीपिका पादुकोण अपनी बेटी का खूब ख्याल रख रही हैं और ज्यातादर समय उसके साथ ही बिताना पसंद करती हैं। उन्हें ये नई जिम्मेदारी कितनी भा रही है, ये उनके सोशल मीडिया से ही पता लगता है।
Image: Instagramदरअसल, पठान एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने सालों बाद अपने इंस्टाग्राम हैंडल की प्रोफाइल फोटो बदल दी है। इस फोटो का उनकी बेटी दुआ से ही कनेक्शन है।
Image: Varinder ChawlaAdvertisement
दीपिका पादुकोण ने अपनी नई इंस्टा डीपी में इस बार अपनी फोटो नहीं लगाई। उन्होंने अपनी टी-शर्ट की फोटो लगाई है जिसपर लिखा है- ‘अपनी मां वाले एरा में हूं’।
Image: instagramइतना ही नहीं, जब दीपिका मां बनी थीं, तब उन्होंने इंस्टा बायो में भी बदलाव किया था। उन्होंने लिखा था- ‘फीड, बर्प, स्लीप, रिपीट’। इससे साबित होता है कि उन्हें मदरहुड का ये नया रोल कितना पसंद आ रहा है।
Image: instagramAdvertisement
इस साल सितंबर में दुआ एक साल की हो गई थी। इस खास मौके पर दीपिका ने अपनी लाडली के लिए अपने हाथों से एक चॉकलेट केक बनाया था जिसकी फोटो खूब वायरल हुई थी।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 19 October 2025 at 07:37 IST