अपडेटेड 14 November 2025 at 23:54 IST

De De Pyaar De 2: मिक्स्ड रिव्यू के साथ अजय देवगन की ऐसी रही शुरुआत, ओपनिंग पर बना डाला ये रिकॉर्ड

De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है जिसे मिक्स्ड रिव्यू मिल रहे हैं। ऐसे में चलिए जान लेते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत कैसी रही।

Follow :  
×

Share


1/6

अंशुल शर्मा द्वारा निर्देशित फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' जहां कुछ लोगों को हंसा रही है, तो वही कुछ लोगों ने इसे ‘बोरिंग’ भी करार दिया है। 

Image: x
2/6

फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर हाइप तो लोगों में रिलीज से पहले ही थी। यही कारण है कि इसने बॉक्स ऑफिस पर अबतक अच्छी-खासी कमाई कर ली है।

Image: instagram
Advertisement
3/6

Sacnilk ने फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं जो कल सुबह तक बढ़ सकते हैं। अबतक सामने आए नंबर की माने तो, फिल्म ने 8.50 करोड़ रुपये से ओपनिंग की है।

Image: X
4/6

सुबह तक ये आंकड़ा बढ़कर डबल डिजिट में हो सकता है। फिर भी ये अपने पहले पार्ट 'दे दे प्यार दे' से पीछे है जिसने 10.41 करोड़ रुपये से ओपनिंग की थी। 

Image: Instagram
Advertisement
5/6

अब 8.50 करोड़ रुपये की ओपनिंग के साथ, 'दे दे प्यार दे 2' इस साल की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली टॉप 5 रोमांटिक फिल्मों में आ चुकी है। 

Image: X
6/6

इस लिस्ट में ‘सैयारा’ (22 करोड़), ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ (10.11 करोड़), ‘एक दीवाने की दीवानियत’ (10.1 करोड़) और ‘परम सुंदरी’ (7.37 करोड़) जैसी फिल्में हैं। 

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 November 2025 at 23:54 IST