अपडेटेड 12 November 2025 at 17:13 IST

De De Pyaar De 2: साल में दूसरी हिट फिल्म दे पाएंगे अजय देवगन? एडवांस बुकिंग में धड़ाधड़ बिके इतने टिकट

De De Pyaar De 2 Advance Booking: अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और आर माधवन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' रिलीज से बस दो दिन दूर है। चलिए जान लेते हैं कि इसके एडवांस बुकिंग में क्या हाल है।

Follow :  
×

Share


1/6

'दे दे प्यार दे 2' ने अपने ट्रेलर और गानों से दर्शकों के बीच जबरदस्त हाइप बना ली है। फिलहाल बड़े पर्दे पर कोई बड़ी हिंदी रिलीज न होने के कारण, इसका फायदा अजय देवगन की फिल्म को हो सकता है।

Image: X
2/6

'दे दे प्यार दे 2' की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है जिसमें इसे ठीकठाक रिस्पॉन्स मिला है। ये 2019 में आई हिट फिल्म 'दे दे प्यार दे' का सीक्वल है जो 14 नवंबर को रिलीज होने वाला है।

Image: X
Advertisement
3/6

फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' की एडवांस बुकिंग अभी ठीक से शुरू भी नहीं हुई है कि इसने देशभर में 2701 शो के लिए 7542 टिकट बेच डाले। 

Image: Instagram
4/6

अब ब्लॉक सीट को हटाकर फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' ने डे 1 के लिए अबतक भारत में 25.96 लाख रुपये कमा लिए हैं।

Image: instagram
Advertisement
5/6

शुरुआत के लिए ये आंकड़ा ठीक है। जैसे-जैसे देशभर में और शो खुलते जाएंगे, फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का एडवांस बुकिंग में आंकड़ा बढ़ता जाएगा। इसका डे 1 के लिए आंकड़ा दो करोड़ रुपये को पार कर सकता है।

Image: X
6/6

अजय देवगन की पिछली फिल्म ‘सन ऑफ सरदार 2’ फ्लॉप रही जिसने 43.24 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था। इसी साल उन्होंने ‘रेड 2' नाम की एक हिट फिल्म भी दी है जिसने 178.08 करोड़ रुपये कमाए हैं।

Image: X

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 12 November 2025 at 17:13 IST