अपडेटेड 11 August 2025 at 14:50 IST

TMKOC के प्रोड्यूसर से मिलीं ‘दयाबेन’ दिशा वकानी, राखी बांधने के बाद छुए पैर, वीडियो देख फैंस हुए खुश

Disha Vakani-Asit Kumarr Modi: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दयाबेन के जाने के बाद फैंस उन्हें काफी मिस करते हैं। दिशा वकानी को शो छोड़े हुए 8 साल हो चुके हैं। इस बीच, वो हाल ही में प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी से मिलीं।

Follow :  
×

Share


1/6

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दया का किरदार निभाकर दिशा वकानी घर-घर लोकप्रिय हो चुकी हैं। 2017 में मैटरनिटी लीव पर गईं एक्ट्रेस अभी तक नहीं लौटी हैं और उनकी वापसी को लेकर कुछ क्लियर भी नहीं है।

Image: instagram
2/6

इस बीच, रक्षाबंधन के त्योहार पर दिशा वकानी ने शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी को राखी बांधी थी जिसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Image: instagram
Advertisement
3/6

इस वीडियो में दिशा अपनी बेटी और अपने पति के साथ नजर आ रही हैं। असित और उनकी पत्नी सोफे पर बैठे हुए हैं। दिशा पहले दोनों को तिलक लगाती हैं, राखी बांधती हैं और फिर मिठाई खिलाती हैं।

Image: instagram
4/6

रक्षाबंधन की रस्में करने के बाद दिशा असित के पैर छूने लगती हैं जिसके बाद प्रोड्यूसर उन्हें रोक देते हैं और वो भी एक्ट्रेस के पैर छूने लग जाते हैं। फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Image: instagram
Advertisement
5/6

असित ने लिखा- कुछ रिश्ते किस्मत बुनती है। खून का नहीं, दिल का नाता है। दिशा सिर्फ हमारी दया भाभी नहीं, मेरी बहन है। सालों से हंसी, यादें, अपनापन बांटते हुए ये रिश्ता स्क्रीन से कहीं आगे बढ़ चुका है। 

Image: instagram
6/6

उन्होंने आगे लिखा- ‘इस राखी पर, वही अटूट भरोसा और वही गहरा अपनापन फिर से महसूस हुआ। ये बंधन हमेशा यूं ही अपनी मिठास और मजबूती के साथ बना रहे’।

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 August 2025 at 14:50 IST