अपडेटेड 4 April 2025 at 22:06 IST

Coolie Vs War 2: साल के सबसे बड़े क्लैश के लिए हो जाओ तैयार! जब रजनीकांत से भिड़ेंगे ऋतिक-जूनियर NTR

Rajinikanth Coolie Release Date: सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन फिल्म ‘कुली’ की रिलीज डेट सामने आ गई है। इसका मुकाबला ‘वॉर 2’ से होने वाला है।

Follow :  
×

Share


1/5

रजनीकांत की पैन इंडिया एक्शन फिल्म ‘कुली’ की रिलीज का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब मेकर्स ने थलाइवा के फैंस का इंतजार खत्म कर दिया है।

Image: IMDb
2/5

‘कुली’ के डायरेक्टर लोकेश कनगराज ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि रजनीकांत की फिल्म इस साल 14 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी।

Image: Instagram
Advertisement
3/5

फिल्म ‘कुली’ में नागार्जुन, उपेंद्र, श्रुति हासन, सौबिन शाहिर, सत्यराज, जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मशहूर कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर ने बनाया है।

Image: X
4/5

फिल्म ‘कुली’ का सामना बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़े बजट की फिल्म से होने वाला है। ये 14 अगस्त को ऋतिक रोशन और जूनियर NTR की ‘वॉर 2’ से टकराने वाली है।

Image: X
Advertisement
5/5

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘वॉर 2’ में ऋतिक रोशन और जूनियर NTR के साथ साथ कियारा आडवाणी भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं। ये YRF की फिल्म है। 

Image: X

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 4 April 2025 at 22:06 IST