अपडेटेड 13 March 2026 at 23:32 IST
Border 2 OTT Release Date: बड़े पर्दे के बाद अब ओटीटी पर गरजेंगे सनी देओल, कब और कहां देख पाएंगे वॉर-ड्रामा?
Border 2 OTT Release Date: सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर खूब नोट छापे। अब ये जल्द ओटीटी पर दस्तक दे रही है।
सनी देओल और वरुण धवन की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इस साल 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। ये 1997 में रिलीज हुई ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है।
Image: Instagramअनुराग सिंह द्वारा निर्देशित सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ को एक सफल फ्रेंचाइजी होने का फायदा मिला है और 2026 की पहली हिट बॉलीवुड फिल्म बन चुकी है। ये 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है।
Image: SocialAdvertisement
‘बॉर्डर 2’ सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर डिजिटल रूप से स्ट्रीम होना शुरू हो जाएगी।
Image: Socialसनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की वॉर-ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने दुनियाभर में 450 करोड़ से अधिक की कमाई की है और अब ये ओटीटी पर भी धमाका मचाने को तैयार है।
Image: InstagramAdvertisement
आपको बता दें कि भले ही फिल्म निर्माताओं ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन नेटफ्लिक्स ने भारत में अपनी कैटलॉग में फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को पहले ही शामिल कर लिया है।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 13 March 2026 at 23:32 IST