अपडेटेड 23 February 2026 at 23:34 IST
Border 2 Box Office Collection: एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर गर्दा मचा रही ‘बॉर्डर 2’, 32वें दिन कमाए इतने
Border 2 Box Office Collection Day 32: सनी देओल और वरुण धवन की वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए आज बड़े पर्दे पर 32 दिन पूरे हो चुके हैं। अभी भी ये बाकी फिल्मों को टक्कर दे रही है।
अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का आज 32वां दिन है। ऐसे में Sacnilk ने इसके शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं।
Image: Social1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के 32वें दिन यानि पांचवें मंडे के शुरुआती आंकड़े सामने आ गए हैं। अर्ली ट्रेंड की माने तो, ‘बॉर्डर 2’ ने डे 32 को लगभग 24 लाख रुपये कमाए हैं।
Image: SocialAdvertisement
‘बॉर्डर 2’ ने 31वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 70 लाख रुपये कमाए थे, ऐसे में 32वें दिन इसने कलेक्शन में गिरावट दिखाई है।
Image: Instagramअब 32 दिनों के बाद सनी देओल और वरुण धवन की वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल कलेक्शन लगभग 326.14 करोड़ रुपये हो चुका है।
Image: InstagramAdvertisement
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ एक महीने बाद भी बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। इसने शाहिद कपूर की ‘ओ रोमियो’ को भी पछाड़ दिया जिसका आज केवल 11वां दिन है और इसने केवल 1.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
Image: InstagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 23:34 IST