अपडेटेड 13 February 2026 at 07:04 IST

Border 2 Box Office Collection: कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही ‘बॉर्डर 2’, 21वें दिन की कमाई में नहीं दिखी ग्रोथ

Border 2 Box Office Collection Day 21: सनी देओल की ‘बॉर्डर 2’ बॉक्स ऑफिस पर कछुए की रफ्तार से आगे बढ़ रही है। फिल्म काफी समय से सिंगल डिजिट में कमाई कर रही है। 21वें दिन इसने ग्रोथ ही नहीं दिखाई।

Follow :  
×

Share


1/5

सनी देओल, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकारों से सजी वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' को दर्शकों और फिल्म क्रिटिक्स से जबरदस्त रिव्यू मिले थे।

Image: Social
2/5

इसी की बदौलत, फिल्म 'बॉर्डर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर 30 करोड़ रुपये की धमाकेदार शुरुआत की, फिर दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये और चौथे दिन 59 करोड़ रुपये की धुआंधार कमाई कर डाली।

Image: Instagram
Advertisement
3/5

अब Sacnilk ने फिल्म 'बॉर्डर 2' के डे 21 यानि तीसरे गुरुवार के आंकड़े साझा कर दिए हैं जिसकी माने तो, सनी देओल स्टारर ने केवल 1.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इतना ही उसने 20वें दिन कमाया था।

Image: Instagram
4/5

अब 21 दिनों के बाद फिल्म 'बॉर्डर 2' का भारत में टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन करीब 317.75 करोड़ रुपये हो चुका है। जबकि वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 425 करोड़ रुपये को पार कर चुका है।

Image: Instagram
Advertisement
5/5

अनुराग सिंह ने 'बॉर्डर 2' का निर्देशन किया है। ये 1997 में आई जेपी दत्ता की ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है जिसमें 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के बारे में दिखाया गया है। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 13 February 2026 at 07:04 IST