अपडेटेड 11 February 2026 at 07:05 IST

Border 2 Box Office Collection: वर्ल्डवाइड कहां तक पहुंची सनी देओल की 'बॉर्डर 2'? 19वें दिन कमाई में आया उछाल

Border 2 Box Office Collection Day 19: सनी देओल और वरुण धवन की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर धमाल जारी है। इसने 400 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Follow :  
×

Share


1/5

सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी की 'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस पर धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है। अब इसके 19वें दिन के बॉक्स ऑफिस नंबर सामने आ चुके हैं।

Image: Social
2/5

Sacnilk ने अनुराग सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'बॉर्डर 2' के डे 19 यानि तीसरे मंगलवार के आंकड़े साझा कर दिए हैं। इसने 19वें दिन लगभग 2.84 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।

Image: Social
Advertisement
3/5

इसने 18वें दिन के मुकाबले कमाई में हल्की सी ग्रोथ दिखाई है। अब 19 दिनों के बाद फिल्म 'बॉर्डर 2' का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टोटल कलेक्शन 314.59 करोड़ रुपये हो चुका है।

Image: Social
4/5

बात करें वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो यहां भी सनी देओल की वॉर ड्रामा फिल्म 'बॉर्डर 2' कहर ढा रही है। अबतक फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 429.34 करोड़ रुपये कर दी है।

Image: Instagram
Advertisement
5/5

'बॉर्डर 2' 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' का सीक्वल है। 'बॉर्डर 2' 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है जिसे कथित तौर पर 275 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है। ऐसे में फिल्म हिट हो चुकी है।

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 11 February 2026 at 07:05 IST