अपडेटेड 23 July 2025 at 10:51 IST

गजब ट्रांसफॉर्मेशन! वेट लॉस के बाद पहचान में नहीं आ रहे बोनी कपूर, इस डाइट से घटाया 26 किलो वजन

Boney Kapoor Transformation: मशहूर फिल्ममेकर बोनी कपूर की नई तस्वीरें देख फैंस चौंक गए हैं। इन तस्वीरों में उनका ट्रांसफॉर्मेशन साफ देखने को मिल रहा है। उन्होंने काफी वजन घटा लिया है।

Follow :  
×

Share


1/6

जान्हवी कपूर के पिता बोनी कपूर इन दिनों अपनी फिटनेस जर्नी पर हैं। इन दिनों उनका वेट लॉस ट्रांसफॉर्मेशन सुर्खियों में बना हुआ है। 

Image: Instagram/boney.kapoor
2/6

पैपराजी पेज विरल भयानी ने बोनी कपूर की ट्रांसफॉर्मेशन के बाद की ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें उनका फैट टू फिट अवतार साफ दिख रहा है। 

Image: Instagram
Advertisement
3/6

पेज की माने तो, बोनी कपूर ने अब तक 26 किलो वजन घटा लिया है। कमाल की बात ये है कि ये सब उन्होंने जिम जाए बिना किया है। उन्होंने वजन घटाने के लिए केवल अपनी डाइट पर फोकस किया था। 

Image: instagram
4/6

विरल भयानी के पेज पर मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुए बताया गया है कि बोनी कपूर के वेट लॉस का राज ये है कि वो डिनर नहीं करते और केवल सूप पीते हैं।

Image: instagram
Advertisement
5/6

इतना ही नहीं, ऐसी भी जानकारी सामने आई है कि वजन घटाने के लिए बोनी कपूर ने अपनी डाइट में काफी सख्त बदलाव किए थे। उनके नाश्ते में केवल फल, जूस और ज्वार की रोटी होती थी। 

Image: instagram
6/6

बोनी ने भी इस पोस्ट को रीशेयर किया है। इस बीच, लोग उनके ट्रांसफॉर्मेशन पर रिएक्ट कर रहे हैं। किसी ने पूछा कि ‘बॉलीवुड में सब वेट लॉस क्यों कर रहे हैं’। दूसरे ने लिखा कि ‘ये ओजेंपिक का असर है’।

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 23 July 2025 at 10:51 IST