अपडेटेड 10 December 2025 at 12:04 IST

Bollywood Weddings 2025: अरमान मलिक से लेकर सामंथा रुथ प्रभु तक… इस साल इन सिलेब्स के घर बजी शहनाई

Bollywood Weddings 2025: इस साल बॉलीवुड में कई सिलेब्स ने शादी के साथ अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया। फैंस को उनके ब्राइडल लुक्स काफी पसंद आए। अब एक नजर उन जोड़ियों पर जिन्होंने इस साल हमेशा के लिए एक-दूजे का हाथ थाम लिया।

Follow :  
×

Share


1/6

मशहूर सिंगर अरमान मलिक ने इस साल जनवरी में अपनी गर्लफ्रेंड आशना श्रॉफ संग शादी रचाई थी। कपल ने सालों की डेटिंग के बाद ये कदम उठाया। 

Image: instagram
2/6

जनवरी में ही सिंगर दर्शन रावल ने भी धरल सुरेलिया को हमेशा के लिए अपना हमसफर बना लिया। शादी की तस्वीरें देख बहुत सी फीमेल फैंस का दिल टूट गया था। 

Image: instagram
Advertisement
3/6

मशहूर रैपर रफ्तार ने भी इसी साल जनवरी में केरल में मनराज जवंदा संग शादी कर ली थी जो पेशे से एक फैशन स्टाइलिस्ट हैं। ये रफ्तार की दूसरी शादी है। 

Image: instagram
4/6

बॉलीवुड एक्टर प्रतीक बब्बर ने इस साल फरवरी में एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी का हाथ हमेशा के लिए थाम लिया। ये शादी एक्टर की मां के बांद्रा स्थित घर में हुई थी। 

Image: instagram
Advertisement
5/6

मशहूर कंटेंट क्रिएटर और एक्ट्रेस प्राजक्ता कोली ने फरवरी में वकील वृषांक खनल से शादी की थी। प्राजक्ता और वृषांक सालों से एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 

Image: instagram
6/6

तेलुगु एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने भी इस साल 1 दिसंबर को कोयंबटूर स्थित सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन में भूत शुद्धि विवाह समारोह से फिल्ममेकर राज निदिमोरु संग शादी रचा ली। 

Image: @samantharuthprabhuoffl/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 10 December 2025 at 12:04 IST