अपडेटेड 20 June 2025 at 15:31 IST

वरुण धवन की हीरोइन ने विदेश में बॉयफ्रेंड संग रचाई शादी, दूल्हे संग हुई रोमांटिक; PHOTOS इंटरनेट पर छाई

Lauren Gottlieb Wedding: वरुण धवन की फिल्म ABCD में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस ने गुपचुप तरीके से विदेश में अपने बॉयफ्रेंड संग शादी रचा ली, जिसकी तस्वीरें सामने आई। एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/8

एक्ट्रेस और डांसर लॉरेन गॉटलिब ने अपने चाहने वालों को बड़ा सरप्राइज दिया। लॉरेन शादी के बंधन में बंध गई हैं। 11 जून को एक्ट्रेस ने अपने बॉयफ्रेंड टोबियास जोन्स को हमेशा के लिए अपना बना लिया। 

Image: Instagram
2/8

दोनों ने इटली में गुपचुप तरीके से शादी रचाई, जिसकी तस्वीरें अब उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। लॉरेन की शादी की ये तस्वीरें पोस्ट करते ही खूब वायरल होने लगी हैं। 

Image: Instagram
Advertisement
3/8

अपनी वेडिंग में लॉरेन व्हाइट कलर का गाउन पहने नजर आईं, जिसमें एक्ट्रेस बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। लॉरेन का वेडिंग गाउन ऑफशोल्डर नजर आया। 

Image: Instagram
4/8

तस्वीरों में कपल एक-दूसरे में खोया नजर आ रहा है। दोनों एक-दूसरे संग रोमांटिक होते दिख रहे हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/8

लॉरेन ने अपनी शादी की तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, "टस्कन की पहाड़ी पर, अपने दिलों को खोलकर, हमने हमेशा के लिए एक-दूसरे से वादा किया। हमें हमेशा लगा कि यह प्यार वहां है।"
 

Image: Instagram
6/8

एक्ट्रेस ने लिखा, "एक-दूसरे से शादी करना हमारे जीवन का सबसे खूबसूरत दिन था। यह खुशी थी। यह शांति थी। यह वह सब कुछ था जिसका हमने कभी सपना देखा था।" 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/8

लॉरेन के तस्वीरें शेयर करते हुए उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। वैसे तो वो अमेरिकी एक्ट्रेस और डांसर हैं। वो कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 
 

Image: Instagram
8/8

वहीं, लॉरेन के हसबैंड टोबियास जोन्स वीडियो क्रिएटर है, जो लंदन में रहते हैं।

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 20 June 2025 at 15:31 IST