अपडेटेड 16 September 2024 at 19:06 IST

ना उम्र की सीमा हो... इन मशहूर कपल्स में है 10 साल से ज्यादा का फासला, फिर भी केमिस्ट्री लाजवाब

Bollywood Couples: बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं जिनके बीच 10 से ज्यादा साल का फासला है लेकिन फिर भी वो हर मायने में एक-दूसरे के लिए परफेक्ट हैं।

Follow :  
×

Share


1/7
मोहम्मद युसूफ खान उर्फ ​​दिलीप कुमार 44 साल के थे जब उन्होंने 22 साल की सायरा बानो से निकाह किया। इस आइकॉनिक कपल के बीच 22 साल का अंतर है। 2021 में दिलीप के निधन तक कपल साथ रहा। Image: sairabanu/Instagram
2/7
मॉडल और एक्टर मिलिंद सोमन ने साल 2018 में अंकिता कुंवर से शादी की थी जो उनसे 26 साल छोटी हैं। दोनों ने शादी करने से पहले पांच साल डेट किया। दोनों फिटनेस फ्रीक हैं और वर्कआउट के वीडियो डालते रहते हैं। Image: instagram
Advertisement
3/7
एक्टर कबीर बेदी ने 70 की उम्र में चौथी बार शादी की थी। उन्होंने 2016 में 29 साल छोटी परवीन दुसांज को अपनी दुल्हन बनाया। कपल ने शादी करने से पहले करीब 10 साल तक एक-दूसरे को डेट किया था। Image: instagram
4/7
धर्मेंद्र और हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा की सबसे पॉपुलर और ब्लॉकबस्टर जोड़ियों में से एक है। धर्मेंद्र पहले से ही शादीशुदा थे जब उन्होंने 45 की उम्र में 32 साल की हेमा से शादी की। Image: Instagram
Advertisement
5/7
संजय दत्त की निजी जिंदगी हमेशा विवादों में रही। उन्होंने 2008 में मान्यता से तीसरी शादी की। उस समय 30 साल की मान्यता बॉलीवुड में करियर बनाने की कोशिश कर रही थीं जब उन्होंने 49 साल के संजू से शादी की। Image: instagram
6/7
किशोर कुमार और लीना चंदावरकर का नाम भी इस लिस्ट में आता है। 1980 में जब उनकी शादी हुई, तब लीना 30 साल की थीं जबकि कुमार 51 साल के थे। 1987 में अपनी आखिरी सांस लेने तक लीना उनकी साथी थीं। Image: instagram
Advertisement
7/7
उनके अलावा प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और सैफ अली खान-करीना कपूर में 10 साल का फर्क है। शाहिद कपूर और मीरा राजपूत में भी 13 साल का फासला है। जबकि रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट से 11 साल बड़े हैं। Image: Alia Bhatt/Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 16 September 2024 at 19:06 IST