अपडेटेड 15 December 2025 at 10:12 IST
Lionel Messi से मिलने आए बॉलीवुड सितारों से भरा वानखेड़े स्टेडियम; करीना कपूर, अजय देवगन, टाइगर श्रॉफ की फुटबॉलर संग तस्वीरें वायरल
Bollywood Celebs Meet Lionel Messi: अर्जेंटीना के लीजेंड्री फुटबॉलर लियोनेल मेसी का GOAT India tour शानदार जा रहा है। कोलकाता और हैदराबाद में फैंस से मिलने के बाद वो मुंबई पहुंचे जहां उनकी मुलाकात कई बॉलीवुड स्टार्स से हुई।
फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी, लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल GOAT इंडिया दौरे के तहत रविवार को मुंबई पहुंचे। उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस वानखेड़े स्टेडियम में जमा हो गए थे।
Image: Xवानखेड़े स्टेडियम में लियोनेल मेसी से मिलने के लिए कई फिल्मी सितारे पहुंचे थे। स्टैंड में अजय देवगन, उनके बेटे युग और भतीजे आमन देवगन और टाइगर श्रॉफ को मेस्सी से मिलते हुए देखा गया।
Image: XAdvertisement
करीना कपूर भी अपने दोनों बेटे तैमूर और जेह को मेसी से मिलाने के लिए वानखेड़े स्टेडियम पहुंची थीं। दोनों स्टार किड्स ने अर्जेंटीना की फुटबॉल जर्सी पहनी हुई थी जो उनका उत्साह दिखाने के लिए काफी थी।
Image: Xमुंबई में आयोजित GOAT इंडिया टूर के दौरान शाहिद कपूर भी अपने बच्चों के साथ पहुंचे। स्टैंड से उनकी कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं।
Image: XAdvertisement
सचिन तेंदुलकर ने भी वानखेड़े स्टेडियम में मेसी से मुलाकात की और उन्हें अपनी साइन की हुई नंबर 10 जर्सी गिफ्ट की। मेसी ने बदले में सचिन को एक फुटबॉल उपहार में दी।
Image: XPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 15 December 2025 at 09:31 IST