अपडेटेड 24 September 2025 at 08:26 IST

Bigg Boss 19: 'इसलिए तेरा एक्स तुझे छोड़ गया...', तान्या मित्तल पर क्यों भड़के गौरव खन्ना? नीलम बोली- तू मुझसे दोस्ती तोड़ ले

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 के घर में आए दिन ड्रामा देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहां तान्या मित्तल अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और बच्चों के सपनों के किस्से घरवालों को सुना रही हैं। तो वहीं दूसरी तरफ गौरव खन्ना और नीलम गिरी उनके तानों और बातों से परेशान होते हुए दिखाई दे रहे हैं। तान्या की शाही बातें और नखरे सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए देकते हैं कि घर में क्या-क्या नया ड्रामा देखने को मिला है।

Follow :  
×

Share


1/7

तान्या ने गौरव और मृदुल से बात करते हुए शेयर करती है कि उनके होने वाले बच्चों के लिए वह एक-एक पीएसओ और पर्सनल ड्राइवर रखेंगी। बच्चों को बेडरूम से किचन तक जाने के लिए उनके सहायता मिलेगी। 

Image: Instagram
2/7

उनकी बातों को सुनते हुए गौरव खन्ना पहले तो हैरान होते हैं। फिर वह तंज कसते हुए कहते हैं, 'इसलिए तेरा एक्स तुझे छोड़ गया। इतना छोटा बच्चा और उसके लिए भी पीएसओ?'

Image: Instagram
Advertisement
3/7

वहीं दूसरी ओर तान्या की शाही अंदाज में बातें सुनकर उनकी दोस्त नीलम परेशान हो गईं। उन्होंने भी मजाक में कहा, 'एक काम कर तू मेरे से दोस्ती तोड़ दे।'

Image: youtube
4/7

तान्या कहती हैं कि ये उनका बर्थडे वीक है, इसलिए उन्हें प्रिंसेस ट्रीटमेंट चाहिए। अमाल उन्हें अपने हाथों से खाना खिलाते हैं। जबकि जीशान उन्हें पानी पिलाते हैं।

Image: Instagram
Advertisement
5/7

तान्या घरवालों को बताती हैं कि वह ग्वालियर से आगरा सिर्फ कॉफी लेने जाती हैं। गाड़ी में आइस बॉक्स रखकर वापस घर आकर पीती हैं। इतनी ही नहीं, हर दो महीने में उनके लिए लंदन से बिस्किट आते हैं। 

Image: youtube
6/7

उन्होने बताया कि अगर उन्हें दिल्ली के एक खास होटल की दाल खाने का मन होता है, तो वह स्टाफ की छुट्टी करके सीधे दिल्ली जाती हैं। वहां जाकर दाल खाकर लौट आती हैं।

Image: youtube
Advertisement
7/7

तान्या के इन शाही शौकों और दावों ने घरवालों के साथ-साथ दर्शकों का भी ध्यान खींच रहा है। शो में आने के बाद से ही वो अपनी प्रॉपर्टी और बिजनेस को लेकर बड़े-बड़े दावे करती नजर आईं हैं।

Image: Instagram

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 24 September 2025 at 08:26 IST