अपडेटेड 1 October 2025 at 08:22 IST
Bigg Boss 19: बेडरूम में घुसा सांप तो कांपने लगे घरवाले, इस कंटेस्टेंट ने बोतल में किया कैद, मदारी वाला खेल देख सब हैरान
Bigg Boss 19: इन दिनों 'बिग बॉस 19' सुर्खियों में बना हुआ है। अब एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चौंकाने और डराने वाला मामला सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि बिग बॉस के घर में अचानक से एक सांप देखने को मिला है, जिससे घर के सभी कंटेस्टेंट के बीच हड़कंप मच गया है। लेकिन दिलचस्प बात ये है कि मृदुल तिवारी ने अपने देसी अंदाज को अपनाकर इस सांप को काबू कर लिया है।
बिग बॉस के घर के बेडरूम एरिया में एक सांप दिखा है, जिसे सबसे पहले गौरव खन्ना ने देखा। इसके बाद घर में हलचल मच गई।
Image: Instagramइस खतरनाक स्थिति को देखते हुए बिग बॉस ने सभी घरवालों को गार्डन एरिया की तरफ जाने का के लिए कहा, ताकि सब कंटेस्टेंट सेफ रहें।
Image: Bigg Boss 19 House TourAdvertisement
एक तरफ जहां सभी कंटेस्टेंट डर रहे थे, वहीं दूसरी तरफ देसी अंदाज में मृदुल तिवारी सामने आकर खुद ही सांप को पकड़ने का फैसला करते हैं।
मृदुल ने अपनी सूझबूझ का इस्तेमाल करते हुए सांप को पकड़कर बोतल में कैद कर दिया। उनके द्वारा उठाए गए इस कदम की खूब चर्चा हो रही है।
Image: XAdvertisement
वहीं, सोशल मीडिया पर फैंस के बीच इस बात की चर्चा बनी हुई है कि एपिसोड में पूरी क्लिप को क्यों नहीं दिखाया गया है। कुछ ने मृदुल की तारीफ की तो कुछ का कहना है कि उनकी हवा निकाल दी गई।\
Advertisement
बता दें कि यह पहली बार नहीं हुआ है जब बिग बॉस के घर में सांप देखने को मिला है। इससे पहले भी बिग बॉस के ओटीटी में लवकेश कटारिया को जब सजा दी गई थी, उस समय लाइव फीड में सांप देखा गया था।
Image: Instagramसांप वाले वाकये के साथ ही आपको बता दें कि इस हफ्ते 8 खिलाड़ी नॉमिनेट हुए हैं। देखना होगा कि कौन से कंटेस्टेंट्स सेफ जोन में रह पाते हैं।
Image: x
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 1 October 2025 at 08:17 IST