अपडेटेड 8 November 2025 at 08:57 IST
Bigg Boss 19 में अब तक का सबसे शॉकिंग एलिमिशनेशन, बाहर होंगे दो कंटेस्टेंट, घरवालों को लगेगा झटका
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में इस हफ्ते डबल एलिमिनेशन देखने को मिलेगा। एक साथ दो मजबूत कंटेस्टेंट घर से बाहर हो जाएंगे। इसमें एक नाम ऐसा है, जो हर किसी को चौंका रहा है। ज्यादा वोट मिलने के बावजूद मेकर्स के ट्विस्ट के चलते फाइनलिस्ट माना जा रहा ये कंटेस्टेंट एलिमिनेट हो जाएगा।
बिग बॉस के सीजन 19 में हर दिन नए-नए ट्विस्ट और टर्न देखने को मिल रहे हैं। हाल ही में डेंगू की वजह से घर से बाहर गए प्रणित मोरे की शो में वापसी हो चुकी है।
इस बीच अब शो से दो कंटेस्टेंट के बाहर होने की खबर आ रही है। इसमें एक नाम सुनकर तो हर किसी को झटका लगेगा और घर के अंदर का माहौल भी पूरी तरह से बदल जाएगा।
Image: XAdvertisement
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर BBTak ने बिग बॉस 19 में इस हफ्ते डबल एविक्शन की अपडेट साझा की है। घर से बेघर होने के लिए इस हफ्ते नॉमिनेट गौरव खन्ना, अशनूर कौर, अभिषेक बजाज, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी हैं।
Image: Instagramरिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान खान ने पहले ऐलान किया कि गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट इस हफ्ते सेफ हैं। इसके बाद प्रणित मोरे को एक स्पेशल पॉवर दी गई।
Advertisement
ये पॉवर ये थी कि प्रणित को बाकी बचे तीन कंटेस्टेंट यानी अशनूर कौर, अभिषेक बजाज और नीलम गिरी में से किसी एक को सेफ करना था।
दरअसल, प्रणित घर के कैप्टन बने थे लेकिन अचानक मेडिकल इमरजेंसी के चलते उन्हें घर से बाहर आना पड़ा। इसलिए अब उन्हें सलमान खान की ओर से ये स्पेशल पॉवर दी गई।
Advertisement
प्रणित ने इस पॉवर का इस्तेमाल कर अशनूर को सेफ कर दिया। इसके बाद अभिषेक बजाज और नीलम गिरी सीधा-सीधा घर से एलिमिनेट हो गए।
अभिषेक का एविक्शन सबसे शॉकिंग रहा। क्योंकि उन्हें शुरू से ही फाइनलिस्ट के तौर पर देखा जाता रहा है। वो पहले दिन से घर में एक्टिव हैं और मजबूत कंटेस्टेंट बनकर उभरे।
Advertisement
अब देखना होगा कि अभिषेक बजाज और नीलम गिरी के इस एविक्शन से किस-किस को झटका लगता है और इससे घर के अंदर का माहौल कितना बदलता है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 08:57 IST