अपडेटेड 29 November 2025 at 10:49 IST

Bigg Boss 19: तान्या पर हाथ उठाने से टूटा फिनाले का सपना, क्या घर से बाहर होंगी अशनूर कौर? अब मजेदार होगा शो

Bigg Boss 19: इस 'वीकेंड का वार' बड़ा धमाका होने वाला है। फिनाले से ठीक पहले अशनूर कौर के बाहर होने की चर्चा है।

Follow :  
×

Share


1/11

पॉपुलर रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के इस बार के 'वीकेंड का वार' में कंटेस्टेंट की जमकर क्लास लगने वाली है। सामने आए प्रोमो में सलमान खान अशनूर कौर पर फूटते नजर आ रहे हैं। 
 

Image: Instagram
2/11

दरअसल, 'बिग बॉस 19' फिनाले के बेहद करीब है। हाल ही में शो में टिकट टू फिनाले टास्क हुआ जिसमें अशनूर कौर और तान्या मित्तल के बीच बड़ी लड़ाई देखने को मिली। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/11

टास्क के दौरान बाउल से पानी गिराने पर अशनूर ने तान्या को लकड़ी के फट्टे से मारा। इससे तान्या के मुंह पर लगी। हालांकि अशनूर ने सफाई देते हुए कहा कि सॉरी मैंने नहीं देखा था। 
 

Image: Instagram
4/11

इसी मुद्दे पर शो के होस्ट सलमान खान अशनूर कौर की क्लास लगाते नजर आए। साथ ही घर के अहम रूल की याद दिलाते दिखे।  

Image: Instagram
Advertisement
5/11

प्रोमो में सलमान कहते हैं, 'अशनूर किसी पर हाथ उठाना, किसी को चोट पहुंचाना, बिग बॉस के घर में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।'
 

Image: Instagram
6/11

होस्ट ने कहा कि इनका गुस्सा इतना ज्यादा था कि इन्होंने जानबूझकर वुडेन प्लैंक पूरे फोर्स के साथ घुमाया। ये साफ है कि वो सब इरादतन और गुस्से में किया गया। 

Image: X
Advertisement
7/11

इसके जवाब में अशनूर ने कहा, 'मेरा तान्या को मारने का सचमुच कोई इरादा नहीं था। गलती से लग गई है। उनकी सफाई पर सलमान खान भड़कते हुए कहते हैं, 'ये लग गई, लग गई क्या?' 
 

Image: X
8/11

वो पूरा सीक्वेंस टास्क का बताते हुए कहते हैं, 'आपने यूं निकाला और यूं मारा है। हमारे घर के कुछ नियम है, जो हमें फॉलो करना होगा।' 

Image: Instagram
Advertisement
9/11

रिपोर्ट्स की मानें तो फिनाले से ठीक पहले बिग बॉस हाउस से अशनूर कौर का सफर खत्म हो चुका है। रिपोर्ट्स हैं कि इस बार डबल एविक्शन हुआ है, जिसमें अशनूर और शहबाज शो के फिनाले से पहले बाहर हो गए हैं।
 

Image: Instagram
10/11

गौरव खन्ना टिकट टू फिनाले टास्क जीतकर फाइनल में पहुंच चुके हैं। अब फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल, प्रणीत मोरे और मालती चाहर के बीच फिनाले के लिए टक्कर है।
 

Image: Instagram
Advertisement
11/11

बता दें कि बिग बॉस 19 का फिनाले 7 दिसंबर को होने वाला है। 
 

Image: Instagram

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 29 November 2025 at 10:49 IST