अपडेटेड 24 August 2025 at 11:21 IST

Bigg Boss 19: कौन है वो मशहूर यूट्यूबर जो बिग बॉस के घर में मचाएगा तहलका? उम्र 24 साल और करोड़ों में है नेटवर्थ

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में बड़े जाने-माने चेहरे शामिल होने वाले हैं। इनमें से एक हैं यूट्यूबर मृदुल तिवारी, जिनकी शो में एंट्री पक्की मानी जा रही है। आइए जानते हैं कौन हैं 24 साल के मृदुल तिवारी, जिन्हें बिग बॉस में देखने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड हैं?

Follow :  
×

Share


1/9

आज, यानी 24 अगस्त के बिग बॉस सीजन 19 का प्रीमियर होने जा रहा है। इस बार शो का हिस्सा बनने जा रहे कई कंटेस्टेंट का नाम का खुलासा हो चुका है, जबकि कई नामों पर अब भी संस्पेंस बना हुआ है। 
 

Image: Instagram
2/9

बिग बॉस ने इस बार एक ट्विस्ट लाते हुए शो में दो में से एक कंटेस्टेंट की एंट्री का जिम्मा जनता के हाथ में सौंप दिया। यूट्यूबर मृदुल तिवारी और शहनाज गिल के भाई शहबाज गिल के बीच वोटिंग कराई। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/9

मृदुल तिवारी के फैंस का मानना है कि वे वोटिंग में बाजी मार लेंगे और उनकी शो में एंट्री पक्की है। मृदुल के चाहने वाले उन्हें बिग बॉस के घर में देखने के लिए काफी एक्साइटेड भी हैं। 
 

Image: Instagram
4/9

मृदुल तिवारी UP के इटावा के रहने वाले हैं। वो एक फेमस  यूट्यूबर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं। यूट्यूब पर उनका The MriDul से चैनल है, जिस पर 19 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
5/9

मृदुल अपने यूट्यूब पर इंडियंस की रियल लाइफ से जुड़े फनी और मजेदार स्किट्स बनाते हैं। उनके ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होते हैं।
 

Image: Instagram
6/9

मृदुल तिवारी को पहचान साल 2019 में आई 'School Life' नाम की उनकी वीडियो से मिली थी। यूट्यूबर फिलहाल नोएडा में रहते हैं। 
 

Image: Instagram
Advertisement
7/9

छोटी उम्र में ही मृदुल तिवारी ने बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। उन्होंने कई खिताब अपने नाम किए। यूट्यूबर को लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स, बेस्ट कंटेंट क्रिएटर और ग्लोबल ट्रेंडसेटर अवार्ड मिला चुका है।

Image: Instagram
8/9

बताया जा रहा है कि महज 24 साल की उम्र में मृदुल करोड़ों के मालिक बन चुके हैं। उन्होंने खुद खुलासा किया था उनके पास 12 से ज्यादा लग्जरी कारों का कलेक्शन है। 
 

Image: Republic
Advertisement
9/9

नोएडा में एक हिट एंड रन केस में मृदुल का नाम था। जिस गाड़ी से एक्सीडेंट हुआ, वो मृदुल की थी। हालांकि इस गाड़ी को वो नहीं चला रहा थे। इस मामले को लेकर उनका नाम काफी सुर्खियों में आया था। 
 

Image: Instagram

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 24 August 2025 at 09:59 IST