अपडेटेड 25 August 2025 at 11:32 IST
Bigg Boss 19: कौन हैं कुनिका सदानंद? प्रीमियर के बाद गूगल ट्रेंड्स पर छाईं बॉलीवुड की ‘लेडी विलेन’
Bigg Boss 19: बॉलीवुड में विलेन और पावरफुल रोल्स को निभाकर अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने 'बिग बॉस 19' में एंट्री ले ली है। 90 के दशक में एक्ट्रेस का जलवा था। शो के ग्रैंड प्रीमियर के बाद से ही कुनिका गूगल ट्रेंड्स पर टॉप पर बनी हुई हैं। आइए जानते हैं उनकी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े दिलचस्प किस्सों के बारे में।
बॉलीवुड फिल्मों से पहचान
कुनिका सदानंद ने ‘कुर्बान’, ‘खिलाड़ी’, ‘राजा की आएगी बारात’, ‘कोयला’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘हम साथ साथ हैं’ जैसी हिट फिल्मों में शानदार रोल निभाकर पहचान बनाई।
कौन हैं कुनिका सदानंद?
कुनिका ने1988 की फिल्म कब्रिस्तान से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद ‘बेटा’, ‘गुमराह’, ‘खिलाड़ी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में सपोर्टिंग रोल्स से उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाई।
Advertisement
सिंगिंग और म्यूजिक की दुनिया
एक्टिंग ही नहीं एक्ट्रेस ने म्यूजिक एल्बम्स भी किए हैं। ‘लाखों में एक’ (1996) और ‘जुम्बिश’ (2006) जैसे पॉप एल्बम्स उनके टैलेंट का सबूत हैं।
टीवी इंडस्ट्री में भी चमका नाम
टीवी पर भी कुनिका काफी फेमस हैं। ‘संजोग से बनी संगिनी’ और ‘दिल्ली वाली ठाकुर गर्ल्स’ जैसे शो में उनके रोल्स आज भी याद किए जाते हैं।
Advertisement
कुमार सानू से जुड़ा नाम
90s में कुनिका का नाम सिंगर कुमार सानू से जुड़ा था। उन्होंने खुद बताया था कि दोनों रिलेशनशिप में थे। उनकी दो शादियां भी हुईं जो नहीं चल पाईं, उनके दो बेटे हैं।
लॉ की डिग्री और NGO वर्क
फिल्मों से अलविदा के बाद कुनिका ने लॉ और फॉरेंसिक में डिग्री ली थी। वह साल 2018 में लीगल एडवोकेट बन गईं। वह ‘तारा चैरिटेबल ट्रस्ट’ और NGO CHIP के जरिए वेलफेयर से जुड़ी हैं।
Advertisement
सलमान खान से कनेक्शन
कुनिका ने सलमान खान के साथ ‘करण अर्जुन’ जैसी फिल्मों में स्क्रीन शेयर किया। बड़े डायरेक्टर्स जैसे सूरज बड़जात्या की फिल्मों का भी हिस्सा रहीं।
गूगल ट्रेंड्स में टॉप पर
बिग बॉस 19 के प्रीमियर के बाद से ही कुनिका का नाम गूगल पर तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है। 10,000 से ज्यादा सर्च वॉल्यूम के साथ वह चर्चा का सबसे बड़ा चेहरा बन गई हैं।
Image: instagramPublished By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 25 August 2025 at 11:32 IST