अपडेटेड 7 September 2025 at 09:36 IST

Bigg Boss: सबको रुला गए Kunickaa के बेटे, सुनाई मां की दर्द भरी कहानी, जिसे सुन आपकी आंखें भी नम हो जाएगी; VIDEO

Bigg Boss 19: इस हफ्ते फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद को काफी अपशब्द कहे थे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आप फ्लॉप एक्ट्रेस हैं। जब सलमान ने आयान से कहा कि क्या आप फरहाना से कुछ कहना चाहेंगे?

Follow :  
×

Share


1/11
सिद्धार्थ कनन संग एक पुराने पॉडकॉस्‍ट में कुनिका सदानंद ने बताया कि उन्‍हें दो फिल्‍मों से सिर्फ इसलिए निकाल दिया गया क्‍योंकि उन्‍होंने कॉम्‍प्रोमाइज करने से इंकार कर दिया था। Image: Instagram
2/11

'वीकेंड के वार' पर एक्ट्रेस कुनिका सदानंद के बेटे आयान लाल उन्हें सपोर्ट करने पहुंचे। आयान ने मां से जुड़ी ऐसी दर्द भरी कहानी सुनाई कि शो का माहौल गमगीन हो गया।
 

Image: Instagram
Advertisement
3/11

आयान ने आते ही कहा कि मां आप कमाल कर रही हैं। पूरे भारत में आपके बारे में बातचीत हो रही है। हमारा दूधवाला भी बोल रहा था कि हमारी कम्यूनिटी उन्हें वोट करते हैं। 
 

Image: Instagram
4/11

इस हफ्ते फरहाना भट्ट ने कुनिका सदानंद को काफी अपशब्द कहे थे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि आप फ्लॉप एक्ट्रेस हैं। जब सलमान ने आयान से कहा कि क्या आप फरहाना से कुछ कहना चाहेंगे?
 

Image: Instagram
Advertisement
5/11

आयान ने कहा- मां का बस एक सपना था कि उनका छोटा सा घर हो, पति हो, बच्चे हों और खुशियां मिलें। क्योंकि बचपन में उन्हें अपने माता-पिता से ये सब नहीं मिला। 
 

Image: Instagram
6/11

'17 साल की उम्र में उन्होंने अपने पिता से कहा कि वो शादी करना चाहती हैं। उन्होंने शादी की, लेकिन रिश्ता नहीं चला। उनका बच्चा था जिसे हिल स्टेशन से किडनैप कर लिया गया।'


 

Image: Instagram
Advertisement
7/11

'उस बच्चे की कस्टडी के लिए मां ने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया और कमाए हुए पैसे से हर हफ्ते मुंबई-दिल्ली की फ्लाइट लेकर केस लड़ा। कई साल बाद जाकर उन्हें अपना बेटा वापस मिला। 
 

Image: Instagram
8/11

इसके बाद उन्होंने मेरे पिता से शादी की और अमेरिका चली गईं। वहां मुझे जन्म दिया, लेकिन वो रिश्ता भी नहीं चला। 
 

Image: Instagram
Advertisement
9/11

उनकी सिर्फ एक ख्वाहिश थी- एक घर, पति और बच्चे। तो जब आप लोग कहते हो कि मां सिर्फ किचन में रहती हैं या खाना बनाने की बातें करती हैं, तो ऐसा इसलिए है क्योंकि उन्हें ये सब कभी मिला ही नहीं। 
 

Image: Instagram
10/11

उनसे ये मौका मत छीनो और उनकी जर्नी को छोटा मत समझो।' कुनिका की दर्द भरी कहानी सुनकर सलमान खान भी अपनी आंसू नहीं रोक सके।
 

Image: Instagram
Advertisement
11/11

आयान ने कहा- आप अपने पिता के लिए, फिर अपने पति के लिए, और अपने बेटों के लिए जीयीं - अब अपने लिए जीने का समय आ गया है। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं।

Image: Instagram

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 7 September 2025 at 09:36 IST