अपडेटेड 1 September 2025 at 18:00 IST
Bigg Boss 19: 'बकवास करने को नहीं बोला, आवाज नीचे...; बिग बॉस में चढ़ा पारा, जोरदार लड़ाई तू-तू मैं-मैं पर आई; VIDEO
Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' को शुरू हुए एक हफ्ता हो गया है। अब घर के अंदर युद्ध के अखाड़े का माहौल देखने को मिल रहा है। सबसे ज्यादा फरहाना भट्ट सुर्खियों में हैं, जिनकी एक के बाद एक घरवालों संग टक्कर देखने को मिल रही है। हाल ही में बिग बॉस के पेज @Bigg Boss में वीडियो सामने आया है। इसमें बसीर अली के साथ उनका झगड़ा देखने को मिल रहा है, जिसमें बिस्तर तक स्विमिंग पूल में फेंक दिया और फिर घर का माहौल काफी गर्म हो गया।
बिग बॉस 19 के लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला है कि फरहाना भट्ट और बसीर अली के बीच गाली-गलौज और चीख-पुकार वाला झगड़ा हुआ है। दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि मामला हाथापाई तक पहुंच गया।
बसीर अली को इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने फरहाना का बिस्तर, ब्लैंकेट और बेडशीट उठाकर सीधे स्विमिंग पूल में फेंक दिया। यह नजारा देखकर बाकी घरवाले भी काफी हैरान रह गए।
Image: Bigg Boss 19Advertisement
बसीर के इस बर्ताव के बाद फरहाना को भी गुस्सा आ गया और उन्होंने बसीर पर तकिया फेंक दिया। दोनों के बीच यह लड़ाई इतनी गंदी हो गई कि घर का माहौल बिगड़ गया। अब सभी घरवाले बीच-बचाव करते नजर आए।
वीडियो में यही नहीं बल्कि फरहाना का दूसरा झगड़ा भी दिखाया गया, जिसमें वह भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी से भी भिड़ीं। उन्हें कुनिका की “चमची” कहा था, जिसके बाद नीलम रोने लगीं।
Image: Bigg Boss 19Advertisement
बिग बॉस का यह नया प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस फरहाना और बसीर की इस भिड़ंत को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Image: Bigg Boss 19Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 1 September 2025 at 18:00 IST