अपडेटेड 6 September 2025 at 17:30 IST

Tanya Mittal Net Worth: 500 साड़ी, 50 Kg जूलरी... बिग बॉस कंटेस्टेंट 12वीं पास तान्या मित्तल कितनी संपत्ति की मालकिन?

Tanya Mittal Net Worth: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' की कंटेस्टेंट तान्या मित्तल पहले ही दिन से सुर्खियों में बनी हुई हैं। ग्वालियर की रहने वाली तान्या मित्तल सिर्फ सोशल मीडिया स्टार ही नहीं बल्कि एक सक्सेसफुल बिजनेस वुमन भी हैं। आइए जानते हैं कि तान्या मित्तल की नेटवर्थ, बिजनेस और पढ़ाई से जुड़ी खास बातें।

Follow :  
×

Share


1/7

तान्या मित्तल बिग बॉस के घर में अपनी लग्जरी स्टाइल और चर्चाओं की वजह से सुर्खियों में हैं। शो में आते समय वह 500 साड़ियां , 50 किलो ज्वेलरी और चांदी की बॉटल साथ लेकर आई थीं।

Image: X
2/7

वह सिर्फ बिग बॉस कंटेस्टेंट ही नहीं बल्कि एक पॉपुलर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी हैं। उन्होंने कम उम्र में ही बिजनेस शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने पेशे में इंटरनेशनल लेवल तक पहचान बना ली है।

Image: X
Advertisement
3/7

रिपोर्ट्स के मुताबिक, तान्या ने सिर्फ 20 साल की उम्र में ही काम करना शुरू कर दिया था। उन्होंने कम समय में ही करोड़पति बिजनेसवुमन का खिताब हासिल कर लिया।

 

Image: X
4/7

तान्या ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी से आर्किटेक्चर की पढ़ाई की। उसी दौरान ही उन्होंने, 'Handmade With Love by Tanya' नाम से अपना ब्रांड लॉन्च किया। इस बिजनेस में बैग, साड़ियां और हैंडकफ्स बेचे जाते हैं।

Image: X
Advertisement
5/7

तान्या ने दिल्ली के सदर बाजार और चांदनी चौक से सस्ते सामान खरीदकर फेसबुक, इंस्टाग्राम पर बेचना शुरू किया था। बाद में उन्होंने खुद हैंडमेड बैग्स बनाना शुरू किया। बिजनेस को 500 रुपए से शुरू किया था।

 

Image: X
6/7

इंस्टाग्राम पर 2.5 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। इसके अलावा वह यूट्यूब और फेसबुक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिर्फ इंस्टाग्राम से ही वह लगभग 9 लाख रुपए एक महीने का कमाती हैं।

Image: X
Advertisement
7/7

तान्या मित्तल एक TEDx स्पीकर और सक्सेसफुल बिजनेसवुमन हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल नेटवर्थ करीब 2 करोड़ रुपये बताई जाती है। लग्जरी मोटिवेशनल लाइफस्टाइल की वजह से वह सुर्खियों में बनी रहती हैं। 

Image: X

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 6 September 2025 at 17:30 IST