अपडेटेड 6 September 2025 at 16:39 IST

Bigg Boss 19: हाथों में हाथ फिर किया हग तो आंखों से छलके आंसू....जब अवेज ने नगमा को सबके सामने बोला- I Love You, VIDEO

Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के लेटेस्ट एपिसोड में लड़ाई-झगड़े से हटकर पहली बार प्यार का नजारा देखने को मिला है। घर के कंटेस्टेंट अवेज दरबार ने फिल्मी अंदाज में अपनी मंगेतर नगमा को सबके सामने प्रपोज किया है। साथ में रोमांटिक गाने, फूल और सरप्राइज का भी अरेंजमेंट किया है। प्यार इजहार करते समय वह इतना इमोशनल हो गए कि नगमा की आंखों से भी आंसू छलक पड़े। घर का माहौल प्यार और खुशी से भर गया।

Follow :  
×

Share


1/7

आवेज दरबार इस हफ्ते नॉमिनेटेड सदस्य में से एक हैं। वीकेंड से पहले ही उन्होंने अपनी मंगेतर के लिए सरप्राइज प्रपोजल का प्लान किया। सबके सामने नगमा को प्रपोज किया।

Image: Instagram
2/7

अवेज ने काफी क्रिएटिव अंदाज को अपनाकर, उन्होंने तरबूज को दिल के आकार में कट करके उसका केक बनाया। इसके साथ फूलों से सजावट कर नगमा के लिए एक प्यारा सा सरप्राइज प्लान किया।

 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

नगमा की दोस्त अशनूर ने उनकी आंखों पर पट्टी बांधी।  ने आंखों पर पट्टी बांधकर उन्हें जगह पर लाया। जैसे ही पट्टी हटी, सामने अवेज गाने और फूलों के साथ खड़े थे।

Image: Instagram
4/7

अवेज ने नगमा का हाथ थामा और घुटनों पर बैठकर सबके सामने बोला, “तुम्हें हमेशा शिकायत रहती है कि मैं I Love You नहीं बोलता, तो लो आज सबके सामने कहता हूं, I Love You!”

Image: Instagram
Advertisement
5/7

यह रोमांटिक इजहार सुनकर नगमा भावुक हो गईं। उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े और उन्होंने अवेज को गले लगा लिया।

Image: Instagram
6/7

इस खास पल में घर के सभी सदस्य खुशी से झूम उठे। सबने तालियां बजाईं और नेहल की आंखें भी नम हो गईं।

Image: Instagram
Advertisement
7/7

सोशल मीडिया पर फैन्स इस रोमांटिक प्रपोजल को खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “शो का नहीं पता लेकिन नगमा का दिल जरूर जीत लिया।”

Image: Instagram

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 6 September 2025 at 16:33 IST