अपडेटेड 1 September 2025 at 16:08 IST

Bigg Boss 19: शादीशुदा या बैचलर हैं अभिषेक बजाज, क्या अब खुल गए राज?

Bigg Boss 19: टीवी एक्टर और बिग बॉस 19 के कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज इन दिनों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। शो में वह खुद को सिंगल और बैचलर बताते नजर आए हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी शादी की एक फोटो खूब वायरल हो रही है। इसके साथ ही शो के कंटेस्टेंट मृदुल ने भी उनके बारे में घरवालों को बताया है कि अभिषेक की शादी हो गई है और उनका डिवोर्स भी हुआ है। आखिर क्या है सच, आइए जानते हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

बिग बॉस 19 में खुद को सिंगल और बैचलर बताने वाले अभिषेक बजाज की सोशल मीडिया पर शादी की फोटो वायरल हो रही हैं।
 

Image: Instagram
2/7

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिषेक बजाज ने साल 2017 में आकांक्षा जिंदल से शादी की थी। दोनों की साथ में फोटो खूब शेयर की जा रही हैं।

Image: Instagram
Advertisement
3/7

अभिषेक और आकांक्षा की पहली मुलाकात साल 2010 में एक पार्टी में हुई थी। करीब 7 साल की डेटिंग के बाद उन्होंने यॉट पर प्रपोज करके शादी रचाई थी।

Image: Instagram
4/7

दोनों के शादी में टीवी इंडस्ट्री के बड़े स्टार्स शामिल हुए थे। दोनों की जोड़ी पर फैंस ने भी जमकर प्यार लुटाया था।

Image: Instagram
Advertisement
5/7

सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं कि क्या दोनों का तलाक हो चुका है? इसके पीछे का रीजन यही है कि आकांक्षा के इंस्टाग्राम पर अब अभिषेक के साथ कोई फोटो नहीं है।

Image: Instagram
6/7

बता दें अभिषेक बजाज बिग बॉस 19 के घर में काफी चर्चा में बने हुए हैं। कभी बिस्तर को ठीक न करने की वजह से तो कभी बर्तन न धोने की वजह से।

Image: Instagram
Advertisement
7/7

फैंस अब इंतजार कर रहे हैं कि शो में आखिर कब अभिषेक अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर खुलकर बात करेंगे। क्या वे सच बताएंगे या इसे राज ही बनाए रखेंगे?

Image: Instagram

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 1 September 2025 at 16:03 IST