अपडेटेड 7 October 2025 at 10:47 IST

‘मोटे लोगों का…’; भारती सिंह को ढाई महीने तक नहीं चला था प्रेग्नेंसी का पता, कॉमेडियन बोलीं- खूब डांस कर रही थी

Bharti Singh Pregnancy: ‘कॉमेडी क्वीन’ भारती सिंह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। उन्होंने कुछ घंटे पहले ही अपना बेबी बंप दिखाते हुए सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये खुशखबरी सुनाई थी।

Follow :  
×

Share


1/5

भारती सिंह पिछले कुछ समय से लगातार दूसरी बार मां बनने की इच्छा जाहिर कर रही थीं। कमाल की बात ये है कि वो इसी साल प्रेग्नेंट होना चाहती थीं और अब आखिरकार उनकी ये इच्छा पूरी हो रही है।

Image: Instagram
2/5

भारती और हर्ष लिंबाचिया पहले से बेटे लक्श के पैरेंट्स हैं। अब कपल के घर फिर से किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में, कॉमेडियन ने खुलासा किया कि उन्हें ढाई महीने तक अपनी प्रेग्नेंसी का पता नहीं चला था। 

Image: Instagram
Advertisement
3/5

भारती ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में कहा- “जब मैं प्रेग्नेंट हुई तो ढाई महीने तक मुझे इसका एहसास ही नहीं हुआ। मोटे लोगों का पता नहीं चलता। मैं खाना खाती, शूट करती, दौड़ती, डांस दीवाने पर डांस करती”।

Image: X
4/5

उन्होंने आगे कहा- "फिर मैंने सोचा कि एक बार चेक कर ही लेते हैं। जब मैंने टेस्ट किया, तो मैं बिना देखे बाहर आ गई। जब मैं वापस गई और उसमें दो लाइनें देखीं, तो मैंने हर्ष को इसके बारे में बताया"। 

Image: X
Advertisement
5/5

भारती ने बताया कि कैसे ये उनके लिए भी एक सरप्राइज था। उन्होंने कहा- "हमने सोचा नहीं था कि यह बच्चा पैदा करने का सही समय है।"

Image: X

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 October 2025 at 10:47 IST