अपडेटेड 3 December 2025 at 18:26 IST

Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa: 8th एनिवर्सरी पर भारती–हर्ष ने कराया ड्रीमी फोटोशूट, दूसरी प्रेग्नेंसी के साथ किया डबल सेलिब्रेशन

Bharti Singh Haarsh Limbachiyaa: भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया की शादी के आठ साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर कपल ने इंस्टाग्राम पर एक ड्रीमी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं। इस फोटोशूट में खास बात ये है कि कपल अपनी सालगिरह के साथ ही दूसरी प्रेग्नेंसी को भी सेलिब्रेट कर रहे हैं। देखिए कपल की खूबसूरत तस्वीरें...

Follow :  
×

Share


1/5

भारती और हर्ष ने सालगिरह के साथ प्रेग्नेंसी की दिल छू लेने वाली तस्वीरों को शेयर किया है। इनमें दोनों अपने बेटे गोले के साथ मैचिंग ब्राउन आउटफिट पहने हुए हैं, जो इन तस्वीरों में चार चांद लगा रहा है। 

Image: instagram
2/5

रील में भारती अपनी प्रेग्नेंसी ग्लो के साथ  काफी खुश दिखाई दे रही हैं। फोटोशूट की हर झलक में फैमिली की खुशी साफ झलक रही है।

Image: instagram
Advertisement
3/5

भारती ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा,'8 साल पहले आज के दिन गोले और काजू के मम्मी पापा की शादी हुई थी। आई लव यू हर्ष!' उनके इस कैप्शन को फैंस ने खूब पसंद कर रहे हैं। 

Image: instagram
4/5

सालगिरह पोस्ट पर फैंस के साथ कई स्टार्स ने भी शुभकामनाएं दीं हैं। सेलेब्रिटी कमेंट सेक्शन में प्यार और दुआएं बरसा रहे हैं। 

 


 

Image: instagram
Advertisement
5/5

एक फैन ने लिखा, 'आप दोनों को देखकर यकीन होता है कि प्यार आज भी उतना ही खूबसूरत है!' वहीं किसी ने कहा, 'क्या प्यारी तस्वीरें हैं।'

Image: instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 3 December 2025 at 18:26 IST