भारती सिंह ने दी खुशखबरी, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए पति हर्ष लिंबाचिया संग शेयर किया अनाउंसमेंट पोस्ट

कॉमेडी क्वीन और टीवी होस्ट भारती सिंह ने एक बार फिर से फैंस के साथ खुशखबरी शेयर की है। उन्होंने अपने पति हर्ष लिंबाचिया संग इंस्टाग्राम पर दूसरी बार प्रेग्नेंट होने की अनाउंसमेंट कर दी है। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई है। भारती द्वारा शेयर किया गया ये दूसरी बार प्रेग्नेंट होने का पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है।

Follow :  
×

Share


1/7

भारती सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। कॉमेडियन ने इंस्टाग्राम पर हर्ष लिंबाचिया संग एक प्यारा पोस्ट शेयर किया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा,'हम फिर से प्रेग्नेंट हैं।'

Image: X
2/7

भारती और हर्ष ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें कॉमेडियन अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के चेहरे पर साफ-साफ खुशी झलक रही है।

Image: X
Advertisement
3/7

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस और स्टार्स ने उन्हें बधाइयों से घेर लिया है। हर कोई कपल को बधाइयां दे रहा है।

Image: instagram
4/7

भारती सिंह अभी स्विट्जरलैंड में हैं। वहीं से उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कई स्टोरीज भी शेयर की हैं। जिनमें उनका बेटा गोला भी खुशी से झूमता हुआ नजर आ रहा है।

Image: instagram
Advertisement
5/7

भारती और हर्ष ने अपने लेटेस्ट व्लॉग का नाम रखा कि गोला बड़ा भाई बनने वाला है। इसमें उनका बेटा भी काफी एक्साइटेड नजर आ रहा है।

Image: YT/Grab
6/7

कपल का एक बेटा लक्ष्य है जिसका निक नाम गोला है। वह अक्सर पैपराजी के कैमरे में कैद हो जाता है। कपल के फैंस के बीच वह काफी फेमस है।

Image: Instagram
Advertisement
7/7

भारती द्वारा शेयर की गई इस खुशखबरी ने फैंस के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। हर कोई उनके परिवार के लिए दुआएं दे रहा है।

Image: Instagram/Varinder Chawla

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 7 October 2025 at 07:37 IST