अपडेटेड 14 January 2026 at 17:10 IST

Bharti Singh: भारती और हर्ष ने लोहड़ी के मौके पर शेयर की फैमिली फोटो, नन्हे ‘काजू’ की झलक देख पिघला फैंस का दिल

Bharti Singh: ‘कॉमेडी क्वीन’ के नाम से मशहूर भारती सिंह इन दिनों मदरहुड को एंजॉय कर रही हैं। उन्होंने 19 दिसंबर को ही अपने दूसरे बेटे काजू को जन्म दिया है। अब उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने लोहड़ी पर फैमिली फोटो शेयर की है।

Follow :  
×

Share


1/5

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया हाल ही में दूसरी बार पैरेंट्स बने हैं। उनका पहले से ही एक बेटा है जिसे वो प्यार से गोला बुलाते हैं। अब उन्होंने अपने दूसरे बेटे का निकनेम ‘काजू’ रखा है।

Image: instagram
2/5

भारती सिंह लगातार अपने यूट्यूब व्लॉग के जरिए फैंस को अपनी जिंदगी से जुड़े अपडेट देती रहती हैं। डिलीवरी के बाद भी वो बता रही हैं कि काजू के जन्म के बाद उनकी जिंदगी कितनी बदल गई है।

Image: instagram
Advertisement
3/5

इस बीच, हर्ष लिंबाचिया ने लोहड़ी के मौके पर फैंस को बड़ा प्यारा सरप्राइज दिया है। उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की है जिसमें कपल अपने दोनों बेटे गोला और काजू के साथ पोज देते दिखे।

Image: instagram
4/5

हाल ही में कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो पिंक गाउन में काफी चमक रही थीं। इसके जरिए उन्होंने बताया कि वो बेबी बंप को कितना मिस कर रही हैं। 

Image: instagram
Advertisement
5/5

भारती ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें काजू को थोड़ी देर धूप में ले जाने की सलाह दी है। कॉमेडियन ने कहा कि उनका बेबी रात 2 बजे सोता है और सुबह 7 बजे उठ जाता है जैसे उसे सुबह-सुबह जल्दी काम पर जाना हो। 

Image: instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 14 January 2026 at 17:10 IST