अपडेटेड 16 July 2025 at 15:06 IST
बॉलीवुड में बेटियों की धूम, सिड-कियारा से पहले इन कपल्स के घर हुआ बेबी गर्ल का जन्म
Sidharth-Kiara Baby: सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी 15 जुलाई को पैरेंट्स बन गए हैं। उनके घर बेटी का जन्म हुआ है जिसके बाद वे फूले नहीं समा रहे। इसी के साथ शेरशाह कपल अब बॉलीवुड के बेबी गर्ल गैंग का हिस्सा बन चुका है। इस गैंग में वो कपल शामिल हैं जिनके घर नन्ही परी आई है।
सिद्धार्थ मल्होत्रा फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ के तीसरे एक्टर हैं जिनके घर बेबी गर्ल का जन्म हुआ है। सबसे पहले आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 2022 में अपनी लाडली राहा का दुनिया में वेलकम किया था।
Image: Republicफिर उसके बाद जून 2024 में वरुण धवन एक बेटी के पिता बने। उनकी पत्नी नताशा दलाल ने भी बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम कपल ने लारा धवन रखा है।
Image: instagramAdvertisement
इसी साल मार्च में अथिया शेट्टी और उनके क्रिकेटर पति केएल राहुल के घर भी किलकारी गूंजी। एक्ट्रेस ने अपनी बेटी इवारा को जन्म दिया जिसकी उन्होंने एक क्यूट झलक भी शेयर की थी।
Image: Instagramपिछले साल सितंबर में मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के घर भी बेटी का जन्म हुआ। बाजीराव मस्तानी स्टार पहली बार मां बनी और अपनी बेटी दुआ का दुनिया में स्वागत किया।
Image: Deepika Padukone/InstagramAdvertisement
फुकरे फेम कपल अली फजल और ऋचा चड्ढा भी 16 जुलाई 2024 को पहली बार पैरेंट्स बने थे। उनकी जिंदगी बदल गई जब उनकी बेटी जुनेरा इदा अली पैदा हुई।
Image: Richa Chadha Ali Fazalग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा सरोगेसी के जरिए जनवरी 2022 में मां बनीं। उन्होंने और उनके पति निक जोनस ने अपने घर बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस का स्वागत किया।
Image: XAdvertisement
पावर कपल अनुष्का शर्मा और विराट कोहली भी बेबी गर्ल के पैरेंट्स हैं। सुल्तान स्टार ने जनवरी 2021 में अपनी पहली संतान, अपनी बेटी वामिका को जन्म दिया था।
Image: Anushka Sharma-VamikaPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 16 July 2025 at 15:06 IST