अपडेटेड 14 March 2026 at 23:37 IST
Anushka Shetty Wedding: 44 की उम्र में शादी रचाने वाली हैं ‘बाहुबली’ स्टार अनुष्का शेट्टी? फैमिली ने ढूंढा बिजनेसमैन
Anushka Shetty Wedding: तेलुगु स्टार अनुष्का शेट्टी की शादी की अफवाहें एक बार फिर से उड़ने लगी हैं। हालांकि, इस बार एक्ट्रेस का नाम उनके ‘बाहुबली’ के को-स्टार प्रभास के साथ नहीं, बल्कि एक बिजनेसमैन के साथ जोड़ा जा रहा है।
साउथ सिनेमा की खूबसूरत अदाकारा अनुष्का शेट्टी की निजी जिंदगी एक बार फिर लाइमलाइट में आ गई है। उनका नाम सालों से प्रभास के साथ जोड़ा जाता रहा है।
Image: instagramअनुष्का शेट्टी और प्रभास ने एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ में साथ काम किया था जिसमें उनकी केमिस्ट्री को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसके बाद से उनके डेटिंग रूमर्स आग की तरह फैलने लगे।
Image: instagramAdvertisement
अनुष्का शेट्टी और प्रभास की शादी की अफवाहें भी समय-समय पर उड़ती रहीं लेकिन अब एक्ट्रेस का नाम किसी और से जोड़ा जा रहा है जिसका ताल्लुक फिल्म इंडस्ट्री से नहीं है।
Image: instagramरिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का जल्द एक बिजनेसमैन की दुल्हनिया बनने पर विचार कर रही हैं। एक्ट्रेस के परिवार ने उनके लिए ये लड़का ढूंढा है। अगर सब सही रहा तो परिवार की मर्जी से दोनों शादी रचा लेंगे।
Image: instagramAdvertisement
ऐसा कहा जा रहा है कि इस बिजनेसमैन को अनुष्का शेट्टी का परिवार पहले से जानता है। ये एक अरेंज मैरिज बताई जा रही है। हालांकि, खबरों की माने तो, अभी तक रिश्ता तय नहीं हुआ है लेकिन बात पक्की हो सकती है।
Image: instagramफिल्मों की बात करें तो, अनुष्का को आखिरी बार फिल्म 'घाटी' में देखा गया था जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। वो जल्द 'कथानार- द वाइल्ड सॉर्सरर' से मलयालम सिनेमा में डेब्यू करने वाली हैं।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 14 March 2026 at 23:37 IST