अपडेटेड 7 September 2025 at 23:24 IST

Baaghi 4 Day 3: ओपनिंग वीकेंड में ही डूबी टाइगर श्रॉफ की नैया, रविवार को भी नहीं बढ़ा कमाई का आंकड़ा

Baaghi 4 Day 3 Box Office Collection: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ ने दर्शकों को निराश कर दिया है। बॉक्स ऑफिस पर इसका पहला वीकेंड खत्म हो चुका है जिसके आंकड़े वाकई काफी हैरान करने वाले हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

टाइगर श्रॉफ और हरनाज संधू की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘बागी 4’ अपने पहले तीनों पार्ट्स की तरह दर्शकों का दिल जीतने में नाकामयाब रही।

Image: YouTube
2/6

ए हर्षा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘बागी 4’ को भले ही रिलीज के समय मिक्स्ड रिव्यू मिले हो लेकिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दिन पर दिन इसका आंकड़ा गिरता ही जा रहा है।

Image: Republic
Advertisement
3/6

अब ‘बागी 4’ ने भारत में अपना पहला वीकेंड पूरा कर लिया है। तीसरे दिन यानि पहले रविवार को भी फिल्म ने कुछ खास कमाई नहीं की है।

Image: Republic
4/6

Sacnilk ने अब ‘बागी 4’ के पहले रविवार यानि डे 3 के शुरुआती आंकड़े साझा कर दिए हैं। इनकी माने तो, टाइगर श्रॉफ की एक्शन फिल्म ने डे 3 पर केवल 10 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Image: INSTAGRAM
Advertisement
5/6

‘बागी 4’ ने 12 करोड़ रुपये से ठीकठाक शुरुआत की थी। हालांकि, वीकेंड आते ही इसका कलेक्शन धड़ाम से गिर गया। दूसरे दिन उसने केवल 9.25 करोड़ कमाए।

Image: X
6/6

अब ओपनिंग वीकेंड में ‘बागी 4’ ने 31.25 करोड़ रुपये का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। कल मंडे है और हालात देखकर लग नहीं रहा कि फिल्म मंडे टेस्ट पास कर पाएगी। 

Image: YouTube

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 7 September 2025 at 23:24 IST