अपडेटेड 21 November 2025 at 11:08 IST

क्यों अचानक बढ़ रहा अशनूर कौर का वजन? 'बिग बॉस 19' में फॉलो कर रही ये फिटनेस टिप्स

Ashnoor Kaur: बिग बॉस 19 में नजर आ रहीं आश्नूर कौर इन दिनों अपने लुक को लेकर काफी चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने खुद बताया कि उनका वजन अचानक क्यों बढ़ा और इसके पीछे क्या वास्तविक वजह थी। आश्नूर ने साथ ही अपनी हेल्थ जर्नी और फिटनेस टिप्स भी शेयर किए, जिसे उनके फैन्स खूब सराह रहे हैं। जानिए उन्होंने कैसे खुद को संभाला और अब क्या रूटीन फॉलो कर रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/7

अशनूर कौर ने बताया कि पिछले कुछ महीनों में उनके वजन में काफी चेंज आया है। इसके पीछे की वजह उनकी लाइफ में स्ट्रेस है, जिसकी वजह से खान-पान पूरी तरह बिगड़ गया। 

Image: Instagram
2/7

एक्ट्रेस ने बताया कि स्ट्रेस ईटिंग के कारण उनका वजन तेजी से बढ़ने लगा, और वे खुद से भी इसे नोटिस कर रही थीं। 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

अशनूर कौर ने बताया कि इस फेज ने उन्हें काफी इमोशनली भी डिस्टर्ब किया है। इसी वजह से उनका रूटीन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया।

Image: Instagram
4/7

एक्ट्रेस ने कहा कि वजन बढ़ने के बाद उन्होंने खुद को संभालने के लिए पहले अपनी मेंटल पीस पर ध्यान देना शुरू किया। अपनी लाइफस्टाइल में छोटे-छोटे बदलाव किए ताकि वे खुद को फिट महसूस कर सकें।

Image: Instagram
Advertisement
5/7

अशनूर कौर  ने बताया कि उन्होंने अपने डाइट चार्ट को फिर से सेट किया और जंक फूड को खाना कम कर दिया। 
 

Image: Instagram
6/7

एक्ट्रेस ने अपनी वर्कआउट जर्नी भी शेयर करते हुए बताया कि अब वह हफ्ते में 4–5 दिन हल्की-फुल्की एक्सरसाइज जरूर करती हैं।
 

Image: Instagram
Advertisement
7/7

उन्होंने कहा कि खुद पर दबाव डालने की जरूरत नहीं होती है, शरीर को समय देना भी जरूरी होता है। फैंस को मैसेज देते हुए कहा कि हेल्थ पहले आती है। लोग क्या सोचते हैं, उससे ज्यादा जरूरी है खुद का ख्याल रखना

Image: Instagram

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 21 November 2025 at 11:08 IST