Asha Bhosle White Saree: बॉलीवुड की रंगीन दुनिया, फिर भी सफेद साड़ी... आशा भोसले ने बताया था क्यों हमेशा पहनती थीं सफेद साड़ी
Asha Bhosle White Saree: सुरों की रानी आशा भोसले आज हमारी बीच नहीं है। 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। आशा ताई की लाइफ से जुड़ी कई किस्से हैं। जिसमें एक ऐसा भी था, उन्होंने बताया था कि वह और लाता दीदी सफेद साड़ी ही क्यों पहना करती थीं।
आशा भोसले ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनके पास हजारों साड़ियां हैं, लेकिन उनमें से 800 से ज्यादा सिर्फ सफेद और क्रीम शेड्स की हैं। उन्होंने इस सादगी को अपनी पहचान बनाया।
अक्सर लोग सोचते थे कि उन्होंने अपनी बड़ी बहन लता मंगेशकर को देखकर सफेद साड़ी पहनना शुरू किया। लेकिन आशा जी ने साफ किया कि उनकी प्रेरणा कोई और नहीं, बल्कि उनका अपना एक खास विचार था।
Advertisement
आशा ताई ने बताया था कि उन्हें डर था कि अगर वे डार्क कलर के कपड़े पहनेंगी वे सांवली न लगें। इसलिए वे हमेशा व्हाइट या लाइट शेड्स चुनती थीं ताकि वे ग्रेसफुल दिखें।
सफेद रंग उन्हें शांति, स्पिरिचुअलऔर गरिमा का अहसास कराता है। उन्होंने कहा था कि रंगीन दुनिया में काम करते हुए खुद को शांत रखने के लिए सफेद रंग से बेहतर कुछ नहीं है।
Advertisement
जहां लता दीदी ने लाइफ भर व्हाइट साड़ी को अपना सिग्नेचर स्टाइल बनाया था। वहीं आशा ताई ने धीरे-धीरे कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करना शुरू किया। उन्होंने सबसे पहले पिंक कलर को अपनी पसंद बनाया।
शास्त्रीय गायन से लेकर मॉडर्न क्लब नंबर्स और रूहानी गजलों तक, आशा ताई का हर अंदाज बेमिसाल रहा। उनकी गायकी की शैली हमेशा अपने समय से काफी आगे की सोच रखने वाली रही है।
Published By : Aarya Pandey
पब्लिश्ड 13 April 2026 at 08:36 IST