अपडेटेड 21 August 2025 at 15:55 IST

‘कभी-कभी मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं…’; अर्जुन बिजलानी का इमोशनल वीडियो, शादी में दरार या Bigg Boss 19 के लिए PR स्टंट?

Arjun Bijlani: मशहूर टीवी एक्टर-होस्ट अर्जुन बिजलानी ने एक इमोशनल वीडियो शेयर किया है जिसके बाद फैंस चिंतित हो गए। इस वीडियो में एक्टर बता रहे हैं कि वो अपने परिवार से काफी प्यार करते हैं लेकिन उन्हें मजबूरी में अलग रास्ता चुनना पड़ रहा है।

Follow :  
×

Share


1/5

अर्जुन बिजलानी इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। कारण है उनका ये क्रिप्टिक वीडियो जिसमें एक्टर को ‘मुश्किल फैसला' लेने के ऊपर बात करते देखा जा सकता है।

Image: Instagram
2/5

इसमें अर्जुन बिजलानी कहते हैं कि वो अपनी पत्नी और बेटे से बहुत प्यार करते हैं जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया है। हालांकि, जिंदगी में कभी-कभी ऐसे मौके आते हैं जब मुश्किल फैसले लेने पड़ते हैं।

Image: Arjun Bijlani/Instagram
Advertisement
3/5

अर्जुन ने कहा कि वो किसी वजह से अलग रास्ता चुन रहे हैं। उन्होंने मीडिया से भी अटकलें लगाने को मना किया है। इसे शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में दिल टूटने वाली इमोजी लगाई है।

Image: arjunbijlani/Instagram
4/5

अब अर्जुन बिजलानी के इस इमोशनल वीडियो पर फैंस के साथ साथ सेलिब्रिटीज भी कमेंट कर रहे हैं। किसी ने पूछा कि क्या वो ‘बिग बॉस 19’ जा रहे हैं तो कुछ ने उनकी निजी जिंदगी को लेकर कमेंट किया।

Image: Arjun Bijlani/Instagram
Advertisement
5/5

बता दें कि इस क्रिप्टिक वीडियो के बाद फैंस ने ये अटकलें लगाना भी शुरू कर दिया है कि क्या वो अपनी पत्नी नेहा स्वामी से तलाक ले रहे हैं। हालांकि, वीडियो की असल वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। 

Image: Instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 21 August 2025 at 15:55 IST