
अर्चना पूरन सिंह या कपिल शर्मा… TGIKS में किसे मिल रही सबसे तगड़ी फीस? एक्ट्रेस ने खोला बड़ा राज
Archana Puran Singh: अर्चना पूरन सिंह व्लॉगिंग की दुनिया में धमाल मचा रही हैं। वो हाल ही में अपने बेटों आयुष्मान सेठी और आर्यमन सेठी के साथ मशहूर कॉमेडियन समय रैना के घर पहुंची थीं।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
अर्चना पूरन सिंह फिल्मों से ज्यादा कॉमेडी शो में बतौर जज पॉपुलैरिटी हासिल कर रही हैं। उन्हें इन दिनों ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में देखा जा रहा है जिसमें उनके साथ नवजोत सिंह सिद्धू भी नजर आते हैं।
Image: instagram
अर्चना पूरन सिंह के बेटे आर्यमन ने अपने व्लॉग में समय रैना का होम टूर करवाया। इसी वीडियो में एक्ट्रेस ने समय रैना की लग्जरी कार की तारीफ की जिसे सुन कॉमेडिन कहते हैं कि वो तो ऐसी 4 कार खरीद सकती हैं।
Image: youtubeAdvertisement
तब किसी ने कहा कि उसके लिए कैंसिल होना पड़ता है, फिर अर्चना ने कहा कि उसके लिए ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ जैसा शो भी चाहिए। समय ने कहा कि उससे भी बड़ा कपिल शर्मा शो है।
Image: youtube
जवाब में अर्चना पूरन सिंह कहती हैं- “उसमें कपिल कमाता है, मैं नहीं”। फिर समय कहते हैं- उसमें भी आप कैंसिल हो सकती हो।
Image: youtubeAdvertisement
समय रैना ने आगे कहा- ‘अभी तो मेरा वैसा फेज चल रहा है जिसमें मैं जोक्स लिखकर, डीटूर करके पैसा कमा रहा हूं लेकिन वो फेज चाहिए जब मैं केवल हाहाहा करके पैसा कमा सकूं’।
Image: youtube
समय रैना असल में अर्चना पूरन सिंह के हंसने के तरीके की बात कर रहे थे। ये सुनते ही अर्चना जोर-जोर से हंसने लग जाती हैं। वो कहती हैं- जो काम समय रैना कर रहे हैं, वो ज्यादा रोमांचक है।
Image: youtube