Anurag Dobhal: दोस्ती हो तो ऐसी, इस फेमस इन्फ्लुएंसर ने अनुराग डोभाल को दिया 'आईफोन 17', खुशी से रो पड़े यूट्यूबर - VIDEO
सोशल मीडिया की दुनिया में जहां रिश्ते अक्सर दिखावे के लगते हैं, वहीं कुछ कहानियां दिल को छू जाती हैं। ऐसी ही एक कहानी है यूट्यूबर अनुराग डोभाल की, जिन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं।
पिछले कुछ समय से अनुराग अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी चर्चा में रहे। एक समय ऐसा भी आया जब उन्होंने लाइव चैट के दौरान आत्महत्या की कोशिश की, जिसने उनके फैंस को हिला कर रख दिया।
Image: Social Mediaहाल ही में अनुराग की जिंदगी में दो बड़ी खुशखबरी आईं। उनकी पत्नी रितिका चौहान ने बेटे को जन्म दिया। यह खुशी और भी खास इसलिए बन गई क्योंकि उनका बेटा रामनवमी के पावन दिन, 27 मार्च 2026 को पैदा हुआ।
Image: Social MediaAdvertisement
उनके एक करीबी दोस्त ने भी उनका दिल जीत लिया। अनुराग ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके दोस्त अनिल कुमार उन्हें iPhone 17 Pro Max गिफ्ट करते नजर आए।
वीडियो में साफ दिखता है कि अनुराग शुरुआत में यह महंगा तोहफा लेने से मना कर देते हैं, लेकिन दोस्त के प्यार और ज़िद के आगे उन्हें मानना पड़ता है।
Advertisement
गिफ्ट लेते वक्त अनुराग काफी इमोशनल हो जाते हैं। उनकी आंखों में आंसू साफ दिखाई देते हैं, जो इस बात को दिखाते हैं कि मुश्किल समय में सच्चे दोस्त कितना मायने रखते हैं।
Image: Social Mediaवीडियो के कैप्शन में अनुराग ने अपने फैंस और दोस्त का धन्यवाद करते हुए लिखा कि इतने बुरे वक्त में जो प्यार और साथ उन्हें मिला, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
Image: Social MediaPublished By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 5 April 2026 at 11:45 IST