पापा बनते ही टूटे पैर से अस्पताल पहुंचे अनुराग डोभाल, बेबी को गोद में लिया, खत्म हुई मियां-बीवी में अनबन!
Anurag Dobhal-Ritika Chauhan: यूट्यूबर अनुराग डोभाल यानि यूके07 राइडर बीते कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। पारिवारिक विवाद के बीच उनके घर नन्हा मेहमान आ गया है।
अनुराग डोभाल ने कुछ समय पहले कार एक्सीडेंट के जरिए अपनी जान लेने की कोशिश की थी लेकिन अब उनकी जिंदगी को एक नई दिशा मिल गई है। उनके घर बेबी आया है।
Image: instagramअनुराग डोभाल की पत्नी रितिका चौहान ने हाल ही में अपनी पहली संतान को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को ये खुशखबरी सुनाई है।
Image: instagramAdvertisement
रितिका चौहान ने बेबी के पैरों की एक क्यूट सी झलक दिखाते हुए खुलासा किया कि उन्होंने राम नवमी के शुभ अवसर पर अपनी पहली संतान को जन्म दिया है।
Image: instagramयूट्यूबर योगेश कथुरिया ने अब एक वीडियो शेयर किया है जिसमें अनुराग डोभाल और रितिका चौहान एक ही हॉस्पिटल बेड पर लेटे हैं। यूट्यूबर ने गोद में अपने बेबी को पकड़ा हुआ है।
Image: instagram
Advertisement
अनुराग ने कुछ समय पहले बताया था कि उनकी पत्नी रितिका घर छोड़कर चली गई हैं लेकिन अब वीडियो देखकर लग रहा है कि मियां-बीवी का झगड़ा खत्म हो गया।
जैसे ही अनुराग डोभाल को अपने बेबी के जन्म का पता चला, वो अपना टूटा हुआ पैर लेकर तुरंत पत्नी और बच्चे से मिलने अस्पताल पहुंच गए। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
Image: instagramPublished By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 29 March 2026 at 10:42 IST