Anshula Kapoor: दुल्हन बनने वाली हैं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला, कोरिया में की बैचलरेट पार्टी, नहीं दिखीं जान्हवी-खुशी

Anshula Kapoor: बोनी कपूर की बेटी और अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर की जल्द शादी होने वाली है। अंशुला ने हाल ही में अपने दोस्तों के साथ साउथ कोरिया में बैचलरेट पार्टी की जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Follow :  
×

Share


1/6

बोनी कपूर के घर जल्द शहनाई बजने वाली है। उनकी बड़ी बेटी अंशुला कपूर जल्द दुल्हनिया बनने वाली हैं। हाल ही में कोरिया के सियोल में उन्होंने शादी से पहले बैचलरेट पार्टी एंजॉय की।

Image: @anshulakapoor/instagram
2/6

अंशुला कपूर ने खुद अपनी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ ‘मिस टू मिसेज’ का सफर एंजॉय करती दिख रही हैं।

Image: @anshulakapoor/instagram
Advertisement
3/6

अंशुला कपूर जल्द रोहन ठक्कर के साथ शादी करने वाली हैं। अंशुला ने एक टी-शर्ट और लॉन्ग स्कर्ट पहन रखी थी। उन्होंने एक टियारा और ‘ब्राइड टू बी’ के ग्लासेस के साथ अपना लुक पूरा किया।

Image: @anshulakapoor/instagram
4/6

सियोल में अंशुला कपूर कभी कपकेक का लुत्फ उठाती दिखीं, तो कभी अपने दोस्तों संग लाइब्रेरी के आगे पोज देती नजर आ रही हैं।

Image: @anshulakapoor/instagram
Advertisement
5/6

अंशुला कपूर ने गंगनम स्टाइल स्टैच्यू के आगे अपने दोस्तों के साथ पोज भी दिया। सभी लड़कियों ने कोरिया के डेजर्ट के साथ अपने ट्रिप में स्वाद भर दिया।

Image: @anshulakapoor/instagram
6/6

अंशुला ने कैप्शन में लिखा- ‘जिंदगीभर के लिए सियोलस्टर रहेंगे। अपने दोस्तों के साथ बैचलरेट की’। फैंस ने तुरंत नोटिस कर लिया कि कैसे इस ट्रिप से उनकी सौतेली बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर गायब थीं। 

Image: @anshulakapoor/instagram

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 3 April 2026 at 10:12 IST