अपडेटेड 6 December 2025 at 14:54 IST

'मुझे पैपराजी से बहुत प्यार...', जया बच्चन के बयान से मचे बवाल के बीच बोलीं अमीषा पटेल

जया बच्चन के पैपराजी को लेकर दिए बयान पर अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया है। साथ ही उन्होंने जमकर मीडिया की तारीफ की।

Follow :  
×

Share


1/7

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस जया बच्चन का पैपराजी संग हमेशा से खट्टा-मीठा रिश्ता रहा है। लेकिन हाल ही में उनके पैप्स को लेकर दिए बयान ने सोशल मीडिया और फिल्म इंडस्ट्री में एक नई बहस छेड़ दी। 

Image: Instagram
2/7

जया बच्चन ने पैप्स की तुलना चूहों से कर डाली। यही नहीं, उन्होंने पैपराजी के पहनावे पर भी कमेंट किया। 
 

Image: Instagram
Advertisement
3/7

अब जया बच्चन के बयान पर 'गदर' फेम एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने रिएक्ट किया है। उन्होंने कहा कि वो मीडिया और पैपराजी से बहुत प्यार करती हैं।
 

Image: Instagram
4/7

दरअसल, जया बच्चन के पैपराजी वाले बयान को लेकर सवाल पूछे जाने पर अमीषा ने कहा, 'हर किसी की अपनी राय होती है, लेकिन मुझे पैपराजी बहुत पसंद हैं। मैं आप मीडियावालों से प्यार करती हूं।'
 

Image: Instagram
Advertisement
5/7

उन्होंने आगे कहा, 'आप लोग बहुत मेहनत करते हैं, चाहे धूप, गर्मी या बारिश हो, आप लोग बहुत अच्छे से काम करते हैं।'
 

Image: Instagram
6/7

जया ने पैप्स के लिए कहा था, ‘मेरा रिश्ता मीडिया से बहुत अच्छा है, लेकिन पैपराजी से जीरो है। ये जो गंदे-गंदे पैंट पहनकर, हाथ में मोबाइल लेकर सोचते हैं कि वो आपकी पिक्चर ले लेंगे और कुछ भी कह देंगे।’

Image: Instagram
Advertisement
7/7

जया ने आगे कहा था, ‘ये जिस तरह के कमेंट करते हैं, ये किस तरह के लोग हैं, कहां से आते हैं, किस तरह का एजुकेशन है, क्या बैकग्राउंड है। क्या ये हमें रिप्रेजेंट करेंगे।’

Image: Instagram

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 December 2025 at 14:54 IST