अपडेटेड 8 March 2025 at 15:52 IST

रमजान में उमराह करने गए अली गोनी, सिर मुंडवाते हुए शेयर की तस्वीरें, लोग बोले- टैटू भी हटवा देते…

Aly Goni: अली गोनी ने रमजान के महीने में उमराह किया जिसकी झलक उन्होंने खुद फैंस को दिखाई है। उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा लिया है।

Follow :  
×

Share


1/5

टीवी एक्टर अली गोनी ने शुक्रवार को मक्का से अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये पहली बार है जब उन्होंने पूरी तरह से अपना सिर मुंडवाया है।

Image: IANS
2/5

अली गोनी ने रमजान के महीने में एक बार फिर उमराह करने का फैसला किया। उन्होंने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली फोटो में वो अपने बालों के साथ पोज देते नजर आ रहे हैं।

Image: @alygoni
Advertisement
3/5

अली की दूसरी फोटो ने फैंस को थोड़ा हैरान कर दिया है। उन्होंने अपना सिर मुंडवा लिया है और मास्क पहने हुए विक्ट्री साइन के साथ सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं।

Image: @alygoni
4/5

अली ने कैप्शन में लिखा- ‘अल्हम्दुलिल्लाह, रमजान में उमराह करना हज के बराबर माना जाता है और पैगम्बर मुहम्मद ने भी यही कहा है’। उनके पोस्ट पर गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन ने भी प्यार भरा रिएक्शन दिया है।

Image: Instagram
Advertisement
5/5

जहां लोग अली गोनी के पोस्ट पर कमेंट करते हुए उनकी तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोगों ने एक्टर को उनके टैटू के लिए घेर लिया है। उनका कहना है कि ‘टैटू करना हराम है’।

Image: @alygoni

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 8 March 2025 at 15:52 IST