अपडेटेड 1 November 2025 at 08:47 IST

Allu Sirish Engagement: दूल्हा बनेंगे अल्लू अर्जुन के भाई, GF नयनिका संग की सगाई, इंगेजमेंट रिंग ने लूटी लाइमलाइट

Allu Sirish Engagement: अल्लू अर्जुन के भाई अल्लू सिरीश ने 31 अक्टूबर को हैदराबाद में अपनी गर्लफ्रेंड नयनिका से सगाई कर ली है। सोशल मीडिया पर उन्होंने इस प्यार भरे दिन की झलक दिखाई है।

Follow :  
×

Share


1/6

एक्टर और अल्लू अर्जुन के छोटे भाई अल्लू सिरीश जल्द दूल्हा बनने वाले हैं। उन्होंने शुक्रवार को एक निजी समारोह में नयनिका से सगाई कर ली है। 

Image: @allusirish/instagram
2/6

इस महीने की शुरुआत में ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए ऐलान किया था कि वो नयनिका से इंगेजमेंट करने वाले हैं। अब उन्होंने सेलिब्रेशन की झलक फैंस को दिखाई है।

Image: @allusirish/instagram
Advertisement
3/6

चक्रवात मोंथा ने उनके आउटडोर इंगेजमेंट के प्लान पर पानी फेर दिया था, ऐसे में कपल ने अपने परिवारवालों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में इनडोर ही एक-दूसरे को अंगूठी पहनाई।

Image: X
4/6

सगाई के लिए अल्लू सिरीश ने सफेद रंग का कुर्ता सेट पहना था जिसे मनीष मल्होत्रा ने डिजाइन किया था। वहीं, उनकी मंगेतर नयनिका ने सब्यसाची का एक बेहद खूबसूरत लाल लहंगा पहना। 

Image: @allusirish/instagram
Advertisement
5/6

अल्लू सिरीश ने सगाई की ढेर सारी प्यार भरी तस्वीरें शेयर की हैं जिसके साथ उन्होंने लिखा- “आखिरकार और खुशी से अपनी लव ऑफ लाइफ नयनिका से सगाई कर ली”। 

Image: X
6/6

फैंस अल्लू सिरीश को सगाई की बधाई दे रहे हैं। इस बीच, कुछ लोगों की नजरें उनकी इंगेजमेंट रिंग पर थम गई हैं जिसका क्लोज अप शॉट एक्टर ने शेयर किया है। 

Image: @allusirish/instagram

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 1 November 2025 at 08:47 IST