अपडेटेड 5 December 2025 at 14:23 IST
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: 250 करोड़ के बंगले में शिफ्ट हुए रणबीर-आलिया, बेटी राहा संग की पूजा, सास नीतू को लगाया गले
Alia Bhatt-Ranbir Kapoor: आलिया भट्ट ने अपने नए घर से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो वायरल हो रही हैं। आलिया और रणबीर कपूर इसी साल दिवाली पर अपने बांद्रा स्थित घर में शिफ्ट हुए हैं जहां कपल ने गृह प्रवेश पूजा की।
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के सपनों का आशियाना बनकर तैयार हो चुका है जहां कपल अपनी बेटी राहा के साथ इस साल दिवाली के शुभ मौके पर शिफ्ट हुआ।
Image: @aliaabhatt/instagramआलिया ने लगभग डेढ़ महीने बाद नवंबर महीने की झलक दिखाते हुए ढेर सारी तस्वीरें शेयर की हैं। एक फोटो में वो अपनी सास नीतू कपूर को गले लगाती दिख रही हैं जबकि पीछे दीवार पर ऋषि कपूर की फोटो टंगी हुई थी।
Image: @aliaabhatt/instagramAdvertisement
इन तस्वीरों में आलिया और रणबीर को अपने नए घर में प्रवेश करते देखा जा सकता है। एक्ट्रेस पिंक साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। रणबीर ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा पहना था।
Image: @aliaabhatt/instagramरणबीर कपूर भी अपने पिता ऋषि कपूर की फोटो के आगे हाथ जोड़ते नजर आ रहे हैं। एक फोटो में कपल गृह प्रवेश पूजा के लिए हवन करता भी दिखा।
Image: @aliaabhatt/instagramAdvertisement
इसके अलावा, आलिया भट्ट ने बेटी राहा और बहन शाहीन के बर्थडे सेलिब्रेशन की झलक भी फैंस को दिखाई है। ये राहा का तीसरा बर्थडे था।
Image: @aliaabhatt/instagramइन तस्वीरों को शेयर करते हुए आलिया कैप्शन में लिखती हैं- “नवंबर 2025... आप डेढ़ महीने के थे”।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 5 December 2025 at 14:23 IST