'राजेश खन्ना की कॉपी...', नीली आंखों-मूछों में Akshay Kumar के बेटे आरव का लुक छाया, PHOTOS देख फैंस हैरान
Akshay Kumar son Aarav Kumar Viral Photos: अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना का बेटा आरव इन दिनों सुर्खियों में हैं। हाल ही में आरव भाटिया की कुछ वीडियो और फोटोज सामने आई, जिसमें लुक देख फैंस उनकी तुलना नाना राजेश खन्ना से करने लगे।
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपकमिंग फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच एक्टर हाल ही में अपनी पत्नी ट्विंकल खन्ना और बेटे आरव संग डिनर पर भी स्पॉट हुए थे।
Image: Instagramइस डिनर के दौरान सारी लाइमलाइट अक्षय के बेटे आरव ने चुरा ली। नीली आंखों और मूंछों में 23 साल के आरव एकदम अलग लुक में नजर आ रहे थे।
Image: InstagramAdvertisement
आरव अपने पापा अक्षय कुमार के साथ ट्विनिंग करते हुए ब्लू शर्ट के साथ अंदर व्हाइट टी-शर्ट पहने दिखे। जींस-शर्ट और मूंछों के साथ उनका ये लुक सोशल मीडिया पर छा गया।
Image: Instagramआरव भाटिया को इस अंदाज में देख कई लोग हैरान रह गए। वहीं, सोशल मीडिया पर ये बहस भी छिड़ गई कि आरव अपने पापा अक्षय कुमार की तरह लगते हैं या नाना राजेश खन्ना की तरह?
Image: InstagramAdvertisement
इंस्टाग्राम पेज पर एक अकाउंट से वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि आरव अपने पिता अक्षय कुमार की तरह दिखते हैं। हालांकि फैंस इससे बिल्कुल भी सहमत नहीं दिखे।
वीडियो पर कमेंट करते हुए कई लोगों ने कहा कि आरव तो बिल्कुल राजेश खन्ना की कॉपी है। लोगों ने कहा कि आरव को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे राजेश खन्ना वापस आ गए हैं।
Advertisement
फिलहाल आरव भाटिया अपने लुक को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। बता दें कि आरव को एक्टिंग में बिल्कुल भी दिलचस्पी नहीं है। वो फैशन डिजाइनिंग में अपना करियर बनाना चाहते हैं।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 10 April 2026 at 19:32 IST