अपडेटेड 8 July 2025 at 14:19 IST
फैमिली संग वेकेशन पर अक्षय कुमार, झील के किनारे बिताए सुकून के पल; ट्विंकल खन्ना ने दिखाई झलक
अक्षय कुमार परिवार संग वेकेशन पर पहुंचे हैं जहां वो क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे हैं। ट्विंकल खन्ना ने फैमिली ट्रिप की एक झलक दिखाई है जो खूब पसंद की जा रही है।
अक्षय कुमार के वर्क रिजीम की अक्सर बात होती है। कहा जाता है कि एक्टर सालभर में करीब 3-4 फिल्मों की शूटिंग खत्म कर लेते हैं। इतने बिजी होने के बावजूद वो परिवार के प्रति अपने फर्ज को नहीं भूलते।
Image: Varinder Chawlaअक्षय कुमार की गिनती उन कलाकारों में होती है जो काम में इतना बिजी होने के बाद भी फैमिली के लिए टाइम निकालना जानते हैं। ऐसे में एक्टर इन दिनों पत्नी और बच्चों से वेकेशन पर पहुंचे हैं।
Advertisement
ट्विंकल खन्ना ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने फैमिली ट्रिप की सुकून भरी झलक दिखाई है। इसमें पूरा परिवार हरियाली के बीच पिकनिक का लुत्फ उठाते देखा गया।
वीडियो में ट्विंकल ग्रीनरी से घिरी हुई हैं। वो इस फैमिली टाइम को खूब एन्जॉय करती दिखीं। जहां कपल के बच्चे झूले पर झूलते नजर आए तो वहीं उन्होंने खुद झील किनारे शांत वातावरण में सुकून के पल बिताए।
Advertisement
वीडियो में 'खिलाड़ी कुमार' की झलक भी दिखीं जिसमें वो बच्चों संग चिट-चैट करते दिखे। वीडियो को शेयर कर ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा है, 'गर्मियों के सरल सुख।' इस मस्ती भरे पल को खूब पसंद किया जा रहा है।
Image: Instagramबता दें कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना साल 2001 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों दो बच्चों के माता-पिता है। बेटे का नाम आरव और बेटी का नाम नितारा है।
Image: Instagram
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 8 July 2025 at 12:31 IST